शिखर धवन अब विश्व कप से बाहर हो चुके हैं तो केएल राहुल ही रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि नई गेंद खेलने में केएल राहुल को दिक्कत नहीं होगी क्योंकि भारत का यह बल्लेबाज तकनीक का महारथी है।
विज्ञापन
2 of 4
केएल राहुल
- फोटो : social Media
राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी का आगाज करके अर्धशतक जमाया था। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने 78 गेंद में 57 रन बनाए और रोहित शर्मा के साथ 136 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
3 of 4
केएल राहुल
- फोटो : social Media
स्टार स्पोटर्स के कमेंटेटर लारा ने कहा, ‘विराट कोहली के बाद राहुल भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उसने आईपीएल में भी पारी का आगाज किया था। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले ही मास्टरस्ट्रोक लगाया क्योंकि पारी की शुरुआत में गड़बड होने पर वह आकर संभाल लें।’
लारा ने कहा ,‘अब वह पारी की शुरुआत का भी पूरा मजा लेंगे। उनके पास तकनीक है और नई गेंद खेलने में उसे कोई दिक्कत नहीं होगी।’ उन्होंने कहा ,‘मुझे उससे खास पारी का इंतजार है। वह विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में होंगे।’