फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल-रसेल पहले ही मैच में हुए थे चोटिल, क्या खेल पाएंगे World Cup 2019 का दूसरा मैच?

Sun, 02 Jun 2019 02:17 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गेल और आंद्रे रसेल - फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले वेस्टइंडीज के लिए खुशी की खबर है। टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और आंद्रे रसेल फिट हो गए हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर उतरेंगे। 



 
विज्ञापन

2 of 6
गेल और आंद्रे रसेल - फोटो : social Media
मालूम हो कि, विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आंद्रे रसेल चोटिल हो गए थे। चोट की वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था। वहीं, दूसरी पारी में क्रिस गेल भी पीठ में दर्द की वजह से परेशान थे, जिसके चलते मैदान पर ही फिजियो उनकी मदद करते दिखे थे। गेल की पीठ में खिंचाव विकेटों के बीच दौड़ने के दौरान आई थी।  
विज्ञापन

3 of 6
क्रिस गेल - फोटो : social Media
गेल ने पकिस्तान के खिलाफ 33 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान के खिलाफ विंडीज टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। रसेल ने भी अपने चार ओवर के स्पेल में दो विकेट चटकाए थे। जिससी वजह से वेस्टइंडीज की टीम ने विश्व कप में अपनी शुरुआत जीत के साथ की है। 

4 of 6
आंद्रे रसेल - फोटो : social Media
कप्तान होल्डर ने गेल और रसेल की चोट पर चिंता जताई थी,  लेकिन उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी 6 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे। उन्होंने कहा कि पांच दिन का आराम उनके लिए पूरी तरह से चोट से उबरने और मैच के हिसाब से खुद को तैयार करने के लिए काफी होगा।
विज्ञापन

5 of 6
आंद्रे रसेल - फोटो : social Media
रसेल ने कहा कि वो एक सख्त गेंदबाज के रूप में टीम के लिए योगदान करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि मेरे पास अपने घुटने को ठीक करने के लिए पर्याप्त समय है। मैं पूरी तरह से फिट होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
विश्व कप 2019 में सलामी बल्लेबाज गेल और विंडीज के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पाकिस्तानी टीम को 21.4 ओवर में 105 रन पर समेट दिया था। अपना पहला विश्व कप खेलते हुए, ओशाने थॉमस ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को चौपट कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें