अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
अफगानिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है। राशिद खान इसके आक्रमण की धुरी हैं, जिन्होंने अपनी स्पिन से दुनिया भर के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। राशीद के अलावा मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी दो ऐसे गेंदबाज हैं, जो बड़े से बड़े बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा सकते हैं। इस टीम की सबसे बड़ी परेशानी इसकी बल्लेबाजी है।