आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर सोमवार यानी रिजर्व डे के दिन भी बारिश होती है और मैच रद्द किया जाता है तो दोनों टीम यानी भारत और ऑस्ट्रेलिया को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा। आईसीसी के इस नियम के तहत पहले भी ऐसे फैसले दिए गए हैं। साल 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके लिए रिजर्व डे भी था, लेकिन उस दिन भी बारिश होती रही। जिसके बाद भारत-श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।