फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्वकप: इस तरह टीम इंडिया ने तय किया सेमीफाइनल तक का सफर...

Wed, 19 Jul 2017 11:24 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : icc
टीम इंडिया का गुरुवार को महिला विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में विश्वचैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होना है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। हालांकि 6बार विश्वचैंपियन का खिताब जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन फाइनल में पहुंच चुकी इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप में इकलौती हार मिली उसे टीम इंडिया लीग मैच में मात दे चुकी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम को बिलकुल भी हलके में नहीं लेगी। आईए नजर डालते हैं टीम इंडिया के आईसीसी महिला विश्वकप 2017 में अब तक के सफर पर...
विज्ञापन

महिला विश्वकप: इस तरह टीम इंडिया ने तय किया सेमीफाइनल तक का सफर...

2 of 8
स्मृति मंधाना - फोटो : icc
भारत बनाम इंग्लैंड 
भारतीय टीम ने अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत मेजबान इंग्लैंड को मात देकर की। मेजबान के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूनम राउत(86), स्मृति मंधाना(90) और कप्तान मिताली राज(71) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। दीप्ति शर्मा(47/3), शिखा पांडे (35/2) और पूनम यादव (51/1) की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी इंग्लिश टीम ढेर हो गई। और टीम इंडिया को 35 रन के अंतर से जीत हासिल हुई। स्मृति मंधाना को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन

महिला विश्वकप: इस तरह टीम इंडिया ने तय किया सेमीफाइनल तक का सफर...

3 of 8
स्मृति
भारत बनाम वेस्टइंडीज 
टीम इंडिया का विश्वकप में अपने दूसरे मैच में सामना कैरेबियाई टीम से हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर महज 183 रन बना सकी। भारतीय गेंदबाजों दीप्ति शर्मा (27/2), पूनम यादव(19/2), और हरमनप्रीत कौर (42/2) ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को बांधे रखा और खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना के नाबाद शतक(106) की बदौलत 42.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान मंधाना विश्वकप में शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी भी बनीं। उन्हें शानदार शतक के लिए लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

महिला विश्वकप: इस तरह टीम इंडिया ने तय किया सेमीफाइनल तक का सफर...

4 of 8
ekta bisht
भारत बनाम पाकिस्तान 
महिला विश्वकप में टीम इंडिया का तीसरे मैच में मुकाबला चिर प्रतिद्वदंवी पाकिस्तान के साथ हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर महज 169 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी पारी में टीम इंडिया के गेंदबाजों खासकर एकता बिष्ट ने फिरकी का ऐसा जादू चलाया कि पाकिस्तानी टीम चारों खाने चित्त हो गई। पाकिस्तानी टीम 38.1 ओवर में मजह 74 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया ने 95 रन से जीत हासिल कर विश्वकप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। महज 18 रन देकर पांच विकेट हासिल करने वाली एकता बिष्ट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन

महिला विश्वकप: इस तरह टीम इंडिया ने तय किया सेमीफाइनल तक का सफर...

5 of 8
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : icc
भारत बनाम श्रीलंका
लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया का मुकाबला चौथे मैच में पड़ोसी श्रीलंका से हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 232 रन बनाए। इस मैच में भारत की आरंभिक जोड़ी फेल हुई तो मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा 78 और कप्तान मिताली राज 53 ने टीम को संभाला। 233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को भारतीय गेंदबाजों ने बांधे रखा और निर्धारित 50 ओवर में केवल 216 रन बनाने दिए। झूलन गोस्वामी ने 26/2 और पूनम यादव ने 23/2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दीप्ति शर्मा और एकता बिष्ट ने 1-1 विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन

महिला विश्वकप: इस तरह टीम इंडिया ने तय किया सेमीफाइनल तक का सफर...

6 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : icc
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
चार में से चार शुरुआती मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की पांचवें मैच में विश्वकप के सबसे खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण वाली टीम दक्षिण अफ्रीका से होना था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 273 रन बनाए। टीम इंडिया के गेंदबाज खर्चीले साबित हुए। शिखा पांडे ने 40/3, एकता बिष्ट ने 68/2 और हरमनप्रीत कौर ने 18/2 विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई। 46 ओवर में टीम इंडिया महज 158 रन पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से सबसे अच्छी बल्लेबाजी दीप्ति शर्मा ने की उन्होंने 60 रन बनाए। उनके अलावा झूलन गोस्वामी अंत तक 43 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके देखते देखते पूरी टीम ढेर हो गई। टीम इंडिया को 115 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

महिला विश्वकप: इस तरह टीम इंडिया ने तय किया सेमीफाइनल तक का सफर...

7 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : icc
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 
दक्षिण अफ्रीका से करारी हार मिलने के बाद टीम इंडिया का मुकाबला 6 बार की विश्वचैंपियन ऑस्ट्रेलिया से था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में पूनम राउत के शानदार शतक (106) और कप्तान मिताली राज की अर्धशतकीय पारी(69) रन की बदौलत 7 विकेट खोकर 226 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान मेट लेनिंग की 76 और ऑलराउंडर एलिस पैरी की 60 रन की बदौलत 8 विकेट और 4.5 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टीम इंडिया की लगातार दो मैचों में दूसरी हार थी। 
 
विज्ञापन

महिला विश्वकप: इस तरह टीम इंडिया ने तय किया सेमीफाइनल तक का सफर...

8 of 8
भारत बनाम न्यूजीलैैंड - फोटो : icc
भारत बनाम न्यूजीलैंड
6 मैच में से 4 में जीत और 2 में हार के बाद टीम इंडिया के लिए आखिरी लीग मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में तब्दील हो गया था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के लिए कीवी टीम के खिलाफ मुकाबला करो या मरो का हो गया था। ऐसे में टीम इंडिया ने पहले बल्लबाजी करते हुए कप्तान मिताली राज के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 265 रन बनाए। मिताली के अलावा हरमनप्रीत ने 60 और वेदा कृष्णमूर्ति ने 45 गेंद पर धुआंधार 70 रन की पारी खेली।

इसके बाद लक्ष्य को बचाने उतरी टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की और 27 रन पर तीन कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद राजेश्वरी गायकवाड़ ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। कीवी टीम 25.3 ओवर में महज 79 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया ने 186 रन के अंतर से जीत हासिल कर ली। इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंची। जिससे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना तय हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें