फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Asia Cup: भारत का दावा सबसे मजबूत पर हालिया फॉर्म बांग्लादेश के साथ, जानें किस टीम में कितना दम?

Fri, 30 Sep 2022 06:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला एशिया कप में शामिल सभी सात टीमों में इस साल बांग्लादेश का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है। हालांकि, भारतीय टीम सबसे मजबूत है और खिताब की प्रबल दावेदार है, लेकिन बांग्लादेश का हालिया फॉर्म शानदार है। 
 
विज्ञापन
1 of 8
महिला एशिया कप में भारत खिताब का सबसे मजबूत दावेदार है - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2022 में सात टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब सात टीमें खेल रही हैं। इस बार कई एसोसिएट टीमों को इस टूर्नामेंट में मौका दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह का कहना है कि छोटी टीमों को इस टूर्नामेंट में शामिल करने से वहां क्रिकेट को बढ़ावा देने में फायदा मिलेगा। हालांकि, इन टीमों के लिए खिताब जीत पाना बहुत मुश्किल होगा। यहां हम बता रहे हैं कि टूर्नामेंट में शामिल सभी सात टीमों ने इस साल टी20 में कैसा प्रदर्शन किया है। एशिया कप भी इसी फॉर्मेट में खेला जाना है।

Women's Asia Cup: 18 साल पहले दो टीमों के साथ हुई थी महिला एशिया कप की शुरुआत, 2012 में बदल गया था फॉर्मेट
विज्ञापन

भारत

2 of 8
भारतीय महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम यह टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है। भारत ने सबसे ज्यादा छह बार महिला एशिया कप जीता है। इस बार भी टीम इंडिया खिताब अपने नाम करने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी। हालांकि, इस साल टी20 में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भारत ने कुल 12 मैच खेले हैं और छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि छह में उसे जीत मिली है। ऐसे में टीम इंडिया को एशिया कप में अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा। 

भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, सब्बिनेनी मेघना, ऋचा घोष, स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, किरण नवगिरे।

रिजर्व खिलाड़ी: तानिया भाटिया, सिमरन बहादुर।

RSWS Photos: रायपुर में भूख से सचिन और लारा का हुआ बुरा हाल, तेंदुलकर ने फोटो शेयर कर पूछा- अरे खाना कब आएगा?
विज्ञापन

बांग्लादेश

3 of 8
बांग्लादेश महिला टीम - फोटो : twitter@ICC
महिला एशिया में भारत के बाद बांग्लादेश दूसरी सबसे मजबूत टीम है। अब तक दो टीमें ही यह टूर्नामेंट जीत पाई हैं। भारत ने छह बार और बांग्लादेश ने एक बार महिला एशिया कप जीता है। इस बार बांग्लादेश इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में बांग्लादेश की टीम दूसरी बार यह खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगी। इस साल बांग्लादेश का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। बांग्लादेश की महिला टीम ने 2022 में नौ टी20 मैच खेले हैं और आठ में जीत हासिल की है। एकमात्र मैच में उसे श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

बांग्लादेश की टीम
निगर सुल्ताना (कप्तान), शमीमा सुल्ताना, फरगना होक पिंकी, रुमाना अहमद, रितु मोनी, लता मंडल, सलमा खातून, शोभना मोस्टरी, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, जहांआरा आलम, फहीमा खातून, संजीदा अख्तर, फरिहा तृस्ना, शोहाली अख्तर। 

रिजर्व खिलाड़ी: मारुफा अख्तर, शर्मिन अख्तर सुप्ता, नुजहत तस्निया, राबेया खान।

Irfan Pathan: फैन ने इरफान के छोटे करियर के लिए धोनी को जिम्मेदार ठहराया, पठान के जवाब ने जीता दिल

पाकिस्तान

4 of 8
पाकिस्तान महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की टीम ने अब तक महिला एशिया कप नहीं जीता है, लेकिन यह टीम हर बार खिताब की दावेदार रही है। एशिया में भारत के बाद पाकिस्तान में ही क्रिकेट की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। इस बार पाकिस्तान की टीम एशिया कप अपने नाम करने की कोशिश करेगी। पाकिस्तान की महिला टीम ने इस साल नौ टी20 मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है, जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच बेनतीजा रहे हैं। एशिया कप जीतने के लिए पाकिस्तान को इससे बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 

पाकिस्तान की टीम
बिस्माह मारूफ (कप्तान), एमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, डायना बेग, कायनात इम्तियाज, मुनीबा अली, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तुबा हसन। 

रिजर्व खिलाड़ी: नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, उम्मे हानी, वहीदा अख्तर।
विज्ञापन

श्रीलंका

5 of 8
श्रीलंका की महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका की महिला टीम भी भले ही अब तक यह टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है, लेकिन चमारी अटापट्टू की अगुवाई वाली टीम में एशिया कप जीतने का दमखम है। इस साल श्रीलंका ने 13 टी20 मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका की कप्तान अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखती हैं। अगर बाकी खिलाड़ी उनका साथ देती हैं तो वह श्रीलंका को चैंपियन बना सकती हैं। 

श्रीलंका की टीम
चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, कौशिनी नुथ्यंगा, ओशाधि रणसिंघे, मालशा शेहानी, मदुशिका मेथथानंद, इनोका रणवीरा, रश्मि सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलस।
विज्ञापन

थाईलैंड

6 of 8
थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
थाईलैंड की महिला टीम के लिए एशिया कप जीतना मुश्किल होगा, लेकिन यह टीम बड़ी टीमों के खिलाफ खेलकर अनुभव हासिल कर सकती है और खुद को बेहतर कर सकती है। इस साल थाईलैंड की महिला टीम ने आठ टी20 मैच खेले हैं और चार में जीत हासिल की है, जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अगर यह टीम किसी भी बड़ी टीम को हरा पाती है तो थाईलैंड की महिलाओं के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। 

थाईलैंड की टीम
सोर्नारिन टिप्पोच, नट्टया बूचथम, नरुमोल चाईवाई (कप्तान), नन्नापत कोंचरोएन्काई (विकेटकीपर), नट्टकन चैंटम, रोसेनन कानोह, ओनिचा कामचोमफू, फन्निता माया, थिपाचा पुथावोंग, नंथिता बूनसुखम, सुवानन खियाओतो, सुलेपोर्न लाओनसुखम, सुवानन खियाओतो, सुलेपोर्न लाओताराथिआना।
विज्ञापन

मलेशिया 

7 of 8
मलेशिया महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मलेशिया की महिला टीम का रिकॉर्ड भी इस साल शानदार रहा है। हालांकि, यह टीम खिताब की दावेदार नहीं है, लेकिन अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए मलेशिया टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ सकता है। मलेशिया ने इस साल कुल 13 टी20 मैच खेले हैं और आठ में जीत हासिल की है। पांच में उसे हार मिली है, लेकिन यही प्रदर्शन एशिया कप में बरकरार रखने पर मलेशियाई महिला टीम बहुत कुछ हासिल कर सकती है। 

मलेशिया की टीम
विनिफ्रेड दुरईसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, साशा आज़मी, ऐसा एलीसा, आइना हमीज़ा हाशिम, एल्सा हंटर, जमहीदया इंतान, माहिरा इज्जती इस्माइल, वान जूलिया, धनुसरी मुहुनन, आइना नजवा, नुरिल्या नतास्य, नूर अरियाना नात्स्या, नूर दानिया स्यूहादा, नूर दानिया स्यूहादा, हयाती जकारिया।
विज्ञापन

यूएई

8 of 8
यूएई महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
संयुक्त अरब अमीरात की टीम अब तक एशिया कप नहीं जीत पाई है। इस बार भी यह टीम क्वालीफायर राउंड में जीतकर एशिया कप के मुख्य दौर में पहुंची है। हालांकि, इस साल यूएई का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। यूएई ने इस साल 23 मैच खेले हैं और 15 में जीत हासिल की है। वहीं, छह मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच बेनतीजा रहा हैं। अगर यूएई की टीम यही प्रदर्शन एशिया कप में जारी रखती है तो उलफेर करने में कामयाब रहेगी। 

यूएई की टीम
छाया मुगल (कप्तान), ईशा रोहित ओझा, कविशा इगोदगे, थीर्थ सतीश (विकेटकीपर), खुशी शर्मा, समायरा धरणीधरका, सिया गोखले, वैष्णव महेश, नताशा चेरियथ, इंधुजा नंदकुमार, ऋतिका राजिथ, लावण्या केनी, सुरक्षा कोटे, प्रियांजलि जैन, रिनिथा राजिथो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें