फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो लीक करने की धमकी देते थे पाक क्रिकेटर शादाब? दुबई की महिला ने लगाए संगीन आरोप

Wed, 12 Feb 2020 11:09 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों का विवादों से नाता बेहद ही पुराना है। अब पाकिस्तान टीम के एक और खिलाड़ी पर एक लड़की को धोखा देने और उसकी निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पाक टीम के खिलाड़ी शादाब खान पर दुबई की एक लड़की ने ये आरोप लगाए हैं और कुछ चैट्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 4
शादाब खान - फोटो : pti
दुबई की अशरीना साफिया ने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी शादाब खान पर और भी कई आरोप लगाए हैं। साफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें, एक वीडियो और एक लंबा बयान शेयर किया है। अशरीना ने लिखा है कि शादाब ने किस तरह उसको अप्रोच किया और अब वो उसके उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। अशरीना ने कहा है कि उसने धमकी दी है कि रिलेशनशिप की कोई भी बात सार्वजनिक की तो वो उसकी निजी तस्वीरें वायरल कर देगा।
विज्ञापन

3 of 4
शादाब खान - फोटो : icc
ये पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगा है। कुछ महीने पहले ही पाकिस्तानी टीम के ओपनर इमाम उल हक पर भी कई महिलाओं को चीट करने का आरोप लगा था। इमाम की लड़कियों के साथ की गई चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन

4 of 4
शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब इसी तरह के मामले में शादाब खान भी फंस गए हैं और अशरीना साफिया ने उनका पर्दाफाश किया है। इस युवती ने दावा करते हुए लिखा है कि शादाब खान से उसकी मुलाकात 2019 में हुई थी और मार्च 2019 में दोनों करीबी दोस्त बन गए। उनके बीच पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान रिश्ता बना। अशरीना ने ये भी कहा वो शादाब खान के साथ कई देशों के दौरों पर भी गई हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें