फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ 17 साल से जीत की तलाश में विंडीज, आज से शुरू हो रहा है टेस्ट का वर्ल्ड कप

Thu, 22 Aug 2019 02:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media
वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला एंटिगुआ के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीम के बीच खेला जाना वाला टेस्ट सीरीज वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा होगा। भारतीय टीम की दावेदारी टेस्ट सीरीज में मजबूत मानी जा रही है और इसके गवाही दे रहे हैं आंकड़े। विंडीज और भारत के बीच खेले गए टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो, कैरेबियाई टीम मैच जीतने के मामले में जरूर टीम इंडिया से आगे है, लेकिन एक आंकड़ा यह भी है कि पिछले 17 साल में विंडीज की टीम भारतीय टीम को मात नहीं दे पाई है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली-जेसन होल्डर - फोटो : social Media
वेस्टइंडीज भारत के बीच टेस्ट क्रिकेट का रिश्ता 71 साल पुराना है। इतने वर्षों में दोनों टीम के बीच 96 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से विंडीज ने 30 और भारत ने 20 मैच जीते हैं। बाकी 46 मैच ड्रॉ रहे हैं। विंडीज ने भारत से आखिरी मैच और सीरीज साल 2002 में जीती थी। इसके बाद 17 साल में दोनों टीमों के बीच सात टेस्ट सीरीज खेली गईं। इन सात सीरीज में कुल 23 मैच हुए, इन 23 मैचों में से 12 में भारत ने जीत दर्ज की बाकी 11 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। विंडीज को 17 साल से भारत के खिलाफ पहली जीत की तलाश है।
विज्ञापन

3 of 4
Sunil Gavaskar - फोटो : social Media
भारत और विंडीज के बीच खेल गए टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने विंडीज के खिलाफ 27 टेस्ट मैचों में 65.45 की औसत से 2749 रन बनाए हैं। जिसमें 13 शतक शामिल हैं। विंडीज के महान बल्लेबाज और विश्व विजेता कप्तान क्लाइव लॉयड 28 मैचों में 58.60 की औसत से 2344 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 7 शतक जड़े हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
कपिल देव - फोटो : social Media
भारत और विंडीज के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में सबसे अधिक विकेट भारत के महान ऑलराउंडर और विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने चटकाए हैं। उन्होंने विंडीज के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में 89 विकेट लिए हैं। विंडीज की ओर से मैलकम मार्शल ने भारत के खिलाफ सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं। मार्शल ने 17 मैचों में 76 विकेट झटके हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 17 मैचों में ही 74 विकेट चटकाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें