टेस्ट मैचों में कप्तान के तौर पर विराट कोहली दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में कोहली ने दोहरा शतक पूरा किया और कुल 211 रन बनाए. इस साल का उनका ये दूसरा दोहरा शतक है। विराट की इस उपलब्धि के बाद भारत में सोशल मीडिया पर 'विराट कोहली' ट्रेंड करने लगा और लोग उन्हें बधाई देने लगे।
विज्ञापन
कोहली, इंदौर में डबल सेंचुरी बनाई...धन्यवाद: लता
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
बॉलीवुड की नामी गायिका लता मंगेशकर ने लिखा, "इंदौर में मेरा जन्म हुआ। उसी शहर में आज विराट कोहली ने डबल सेंचुरी बनाई. मैं उन्हें बहुत बधाई देती हूं. धन्यवाद।"
Namaskar. Indore mein mera janam hua,usi sheher mein aaj Virat Kohli ne double century banayi.Main unhe bahut badhaai deti hun.Dhanyawad.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) October 9, 2016
क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, "आपको नमस्कार विराट. फोकस, सकारात्मकता और दृढ़ता का क्या बढ़िया प्रदर्शन किया है।"
Take a bow @imVkohli 🙏 What a splendid display of focus,positivity and determination👌Keep it up👍 #indvsnz @BCCI
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 9, 2016
विज्ञापन
कोहली, इंदौर में डबल सेंचुरी बनाई...धन्यवाद: लता
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने लिखा, "एक ही साल के भीतर दूसरे दोहरे शतक के लिए बधाई विराट कोहली. रहाणे आपने भी अच्छा खेला। भारतीय टीम का बढ़िया प्रदर्शन रहा।"
एक यूज़र अभिषेक लिखते हैं, "टेस्ट में दो शतक बनाने के लिए आपको बधाई विराट कोहली।" जॉय पाल ने लिखा, "विराट कोहली यह साबित करते रहते हैं कि क्यों वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं और सबसे बढ़िया कप्तान बनने वाले हैं.... बधाई।"
प्रयाग सोनार लिखते हैं, "सचिन का स्टाइल, सहवाग की आक्रामकता, द्रविड का धैर्य, गांगुली का एग्रेशन और धोनी का नेतृत्व मिला कर जो बनता है वो विराट कोहली है।" प्रतीक अमीन ने लिखा, "विराट कोहली एक अलग ही श्रेणी के खिलाड़ी हैं. ऐसा लगता है कि वे अपनी कप्तानी का भरपूर मज़ा ले रहे हैं।"
अब्दुल अहद सिद्दीकी लिखते हैं, "विराट कोहली सबसे महान भारतीय बल्लेबाज हैं लेकिन मुझे लगता है कि उनकी तुलना में सचिन और गावस्कर ज्यादा अच्छे गेंदबाज़ों का सामना करते थे।"
विराट कोहली का ये 48वां टेस्ट मुक़ाबला है. वो अब तक 47 टेस्ट मैचों में 3326 रन बना चुके हैं. इनमें 12 शतक और 12 अर्ध शतक शामिल हैं