विश्व कप जीतना भारतीय कोच रवि शास्त्री का जुनून है। उनका कहना है कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका (मार्च) के खिलाफ आगामी छह वनडे इस साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी का जरिया रहेंगे।
शास्त्री ने विश्व कप की तैयारी, टीम के माहौल और खिलाड़ियों की चोट समेत कई मसलों पर बात की। उन्होंने कहा, ‘टॉस की बात नहीं करें। हम दुनिया के हर देश में हर हालात और हर टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यही हमारी टीम का लक्ष्य है। विश्व कप जीतना जुनून है और हम उस इच्छा को पूरी करने के लिए सब कुछ करेंगे। इस टीम में ‘मैं’ शब्द नहीं है, ‘हम’ की बात होती है। हम एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाते हैं। जीत टीम की होती है।’