अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2016 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। इन अवॉर्ड्स में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बोलबाला रहा। रविचंद्रन अश्विन ने एक नहीं बल्कि दो-दो सफलताएं अपने नाम की।
विज्ञापन
अश्विन को आईसीसी ने चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, टेस्ट में भी बने बेस्ट
2 of 8
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
आईसीसी ने अश्विन को आईसीसी ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना। अश्विन को सर गैरीफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से दी जाएगी। इसके अलावा अश्विन ‘टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ भी चुने गए। यह अवॉर्ड 14 सितंबर 2015 से लेकर 20 सितंबर 2016 के बीच किए प्रदर्शन के लिए दिए गए।
विज्ञापन
अश्विन को आईसीसी ने चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, टेस्ट में भी बने बेस्ट
3 of 8
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
इस दौरान अश्विन ने 8 टेस्ट मैचों में 15.39 को औसत से 48 विकेट चटकाए। इसके अलावा अश्विन ने 3 वनडे में 3 विकेट झटके। टी-20 के 18 मैचों में अश्विन ने 25 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा अश्विन ने 9 पारियों मे 42 की बेहतरीन औसत से 336 रन भी बनाए।
अश्विन को आईसीसी ने चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, टेस्ट में भी बने बेस्ट
4 of 8
क्विंटन डी कॉक
- फोटो : getty
साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को ‘वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया है। डि कॉक ने इस साल 15 वनडे मैचों में 56.28 की औसत से 788 रन बनाए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईसीसी ‘इमरजिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया है।
विज्ञापन
अश्विन को आईसीसी ने चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, टेस्ट में भी बने बेस्ट
5 of 8
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
इसके अलावा आईसीसी ने ‘टेस्ट ऑफ द ईयर’ के लिए इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक को चुना है। इस टीम में इंग्लैंड के 4 (कुक, बेन स्टोक्स, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो), ऑस्ट्रेलिया के 3 (डेविड वॉर्नर, एडम वोजेस, मिचेल स्टार्क) के अलावा भारत से अश्विन, श्रीलंका से रंगना हेराथ, न्यूजीलैंड से केन विलियमसन और साउथ अफ्रीका से डेल स्टेन शामिल है। स्टीव स्मित 12वें खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
अश्विन को आईसीसी ने चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, टेस्ट में भी बने बेस्ट
6 of 8
विराट कोहली
- फोटो : getty
वनडे टीम ऑफ द ईयर’ की कमान विराट कोहली को दी गई है। कोहली के अलावा इस टीम में भारत से रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा शामिल हैं। टीम में क्विंटन डि कॉक, एबी डीविलियर्स, कागिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका), डेविड वॉर्न, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), जोस बटलर (इंग्लैंड) और सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) की शामिल किया गया है। इमरान ताहिर वनडे के 12वें खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन
अश्विन को आईसीसी ने चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, टेस्ट में भी बने बेस्ट
7 of 8
कार्लोस ब्राथवेट
वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान कार्लोस ब्राथवेट को फाइनल में 4 छक्कों जड़ मैच जिताऊ पारी के लिए ‘टी-20 परफॉर्मेंस ऑफ ईयर’ चुना गया। अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद को ‘आईसीसी असोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया।
अश्विन को आईसीसी ने चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, टेस्ट में भी बने बेस्ट
8 of 8
मिस्बाह-उल-हक
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक ‘आईसीसी स्पिरिट ऑफ द ईयर’ बने और दक्षिण अफ्रीकी अंपायर मरे इरासमय को साल को सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना गया। टी-20 और वनडे में शानदार के खेल के लिए न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया गया।