पृथ्वी शॉ, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का धमाकेदार आगाज किया, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से होने वाली वन-डे सीरीज में वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। रिपोर्ट्स से संकेत मिले हैं कि पहले मैच में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है। पिछले सप्ताह टीम प्रबंधन की रिव्यू बैठक में पृथ्वी को खेलने देने की बात पर विचार किया गया, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर डेब्यू का मौका मिले तो।