फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी होगा रोहित का आखिरी ICC टूर्नामेंट? सुरेश रैना ने रखी अपनी राय, जानें

Thu, 06 Feb 2025 10:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान से चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट करने के लिए कहा है।  बोर्ड 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटा है और ऐसे में रोहित के भविष्य को लेकर स्पष्टता जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
रोहित और रैना - फोटो : Twitter
भारतीय टीम फिलहाल 19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी हुई है। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। रोहित शर्मा की अगुआई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह रोहित का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास भी ले सकते हैं, क्योंकि बीसीसीआई ने उनसे बातचीत की है। वहीं, रैना ने भी रोहित को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा और अजीत अगरकर - फोटो : PTI
इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान से चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट करने के लिए कहा है।  बोर्ड 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटा है और ऐसे में रोहित के भविष्य को लेकर स्पष्टता जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई चाहता है कि बदलाव की शुरुआत वनडे और टेस्ट दोनों में हो। बोर्ड दोनों प्रारूपों में एक स्थिर कप्तानी विकल्प खोजने का इच्छुक है।
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
बोर्ड और रोहित के बीच हुई बातचीत
रिपोर्ट के मुताबिक, 'चयनकर्ताओं और बोर्ड के लोगों ने पिछली चयन बैठक के समय रोहित से यह चर्चा की थी। उनसे कहा गया है कि उन्हें यह तय करने की जरूरत है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वह अपने भविष्य की योजना कैसे बनाना चाहते हैं।' बीसीसीसाई के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया- टीम प्रबंधन की अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र और वनडे विश्व कप से पहले कुछ योजनाएं हैं। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर कोई एक सहज संक्रमण के लिए एक ही पृष्ठ पर है।

4 of 7
रोहित और रैना - फोटो : Twitter
रैना ने रोहित को लेकर दिया बयान
वहीं, सुरेश रैना का भी यही मानना है। उन्हें लगता है कि अगर रोहित संन्यास नहीं लेते हैं तो भी यह टूर्नामेंट बतौर कप्तान उनका आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। भारत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। रैना का मानना है कि संभावित रूप से नेतृत्व छोड़ने से पहले रोहित एक और प्रमुख खिताब हासिल करने के लिए अत्यधिक प्रेरित होंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
रोहित और रैना - फोटो : Twitter
रोहित तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके
रोहित शर्मा पहले ही एक खिलाड़ी के रूप में तीन आईसीसी ट्रॉफी के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। यदि वह आगामी टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाते हैं, तो वह चार आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। रैना ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- वह 2007 में टी20 विश्व कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 में टी20 विश्व कप जीत चुके हैं। बतौर कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी जीतना उनके लिए खास होगा।'
विज्ञापन

6 of 7
रोहित और रैना - फोटो : Twitter
'रोहित एक आक्रामक कप्तान हैं'
रैना ने कहा, 'रोहित ऐसा करने के लिए प्रेरित होंगे, लेकिन रन बनाना उनके लिए महत्वपूर्ण होगा।' उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा एक आक्रामक कप्तान हैं। जिस तरह से वह अपने गेंदबाजों का उपयोग करते हैं वह सराहनीय है। महत्वपूर्ण क्षणों में मोहम्मद शमी को लाना और स्पिनरों पर रणनीतिक रूप से भरोसा करना। जब रोहित रन बनाते हैं, तो यह उनकी कप्तानी में भी दिखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा और सुरेश रैना - फोटो : Twitter
'रोहित को आक्रामक बल्लेबाजी करनी चाहिए'
रैना ने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित को आक्रामक तरीके से खेलना चाहिए। आपने देखा कि उन्होंने वनडे विश्व कप में कैसे बल्लेबाजी की। फाइनल में भी वह आक्रामक थे। इसलिए मेरा मानना है कि उनका दृष्टिकोण वही रहेगा। मुख्य सवाल यह है कि उनके साथ ओपनिंग कौन करेगा? क्या वह शुभमन गिल होंगे? जब भी वे एक साथ खेलते हैं, वे आक्रामक इरादे रखते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें