फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND v WI: टीम इंडिया के इन पांच धुरंधरों पर रहेंगी देश की निगाहें, दूसरा वन-डे आज

Sun, 11 Aug 2019 03:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
वेस्टइंडीज-भारत के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाकर टी-20 सीरीज अपने नाम किया था। वन-डे सीरीज का पहला मैच रद्द हो जाने के बाद विराट सेना दूसरे मुकाबले में एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ दें, तो सब अपने रंग में नजर आ रहे हैं। विंडीज की टीम भी बदलाव के साथ वन-डे सीरीज में उतरेगी। क्रिस गेल कैरेबियाई टीम की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी, वह जीत के साथ वन-डे सीरीज का आगाज करें। इस जीत को हासिल करने के लिए इन पांच खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि इनके प्रदर्शन के दम पर ही जीत मुमकिन हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन

शिखर धवन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टी-20 सीरीज में निराश किया, लेकिन उनके पास वन-डे में मौका होगा कि वह रन बनाए। विश्व कप के दौरान अंगूठे में लगी चोट के बाद उनके बल्ले से रन निकलने बंद हो गए हैं। धवन इस मैच में अपने फॉर्म में वापसी करते हैं, तो टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी और जिस आक्रमकता के साथ धवन पारी को ओपन करने के लिए जाने जाते हैं, अगर उस अंदाज आज चल गए तो फिर विंडीज के गेंदबाजों के पसीने छूट जाएंगे।

विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 67 रन की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित का फॉर्म विश्व कप से अपने चरम पर है। उन्होंने दूसरे टी-20 मैच में शॉर्ट गेंदों के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया था। सीरीज के आखिरी मैच में उन्हें आराम दिया गया। नई उर्जा के साथ हिटमैन एक बार फिर से वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपने लंबे हिट्स का जलवा पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर बिखेरेंगे।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : social Media

विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शतक निकले मानो एक अरसा हो गया है। हर सीरीज में दो-तीन शतक जड़ने वाले कोहली के बल्ले से रन तो बन रहे हैं, लेकिन उस अंदाज से नहीं, जिसके लिए उन्हें रन मशीन कहा जाता है। आखिरी टी-20 में उन्होंने 59 रन बनाए थे। विंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे मैच में एक बड़ी पारी खेलकर कोहली चाहेंगे कि टीम को जीत दिलाएं।

विज्ञापन

5 of 6
रवीन्द्र जडेजा - फोटो : social media

रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी-20 सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है। विंडीज के बल्लेबाजों के लिए जडेजा की स्पिन गेंद परेशानी खड़ी कर सकती है। जडेजा पारी के बीच में तेजी से अपने ओवर पूरे करते हैं और विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके नहीं देते। आज के मैच में भी वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
नवदीप सैनी

टी-20 सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करते हुए तीन विकेट झटककर और पारी का आखिरी ओवर मेडन फेंककर नवदीप सैनी ने सनसनी मचा दी थी। उनकी तेजी से आती गेंदों को विंडीज बल्लेबाज समझ नहीं पा रहे हैं। आखिरी टी-20 मुकाबले में भी उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विंडीज के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। सीरीज के दूसरे मैच में उनका वन-डे डेब्यू होने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें