भारत वेस्टइंडीज के बीच वन-डे सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। भारतीय टीमयों ने शानदार खेल दिखाकर टी-20 सीरीज अपने नाम किया था। वन-डे सीरीज की शुरुआत भी विराट सेना जीत के साथ करना चाहेगी। एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ दें, तो सब अपने रंग में नजर आ रहे हैं। विंडीज की टीम भी बदलाव के साथ वन-डे सीरीज में उतरेगी। क्रिस गेल इस सीरीज में कैरेबियाई टीम की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी, वह जीत के साथ वन-डे सीरीज का आगाज करें। इस जीत को हासिल करने के लिए इन पांच खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि इनके प्रदर्शन के दम पर ही जीत मुमकिन हो सकती है।