फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से आज विराट की टीम हरी जर्सी में खेल रही है मैच

Sun, 07 Apr 2019 04:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आरसीबी विराट - फोटो : social media
प्रदर्शन के लिहाज से विराट की बैंगलोर के लिए यह सीजन अब तक बेहद खराब रहा है। अभी तक खेले गए 5 मुकाबले में उनकी टीम को सभी में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि कोलकाता के खिलाफ मैच में विराट और एबी के अर्धशतक से टीम को थोड़ी राहत जरुर मिली है, लेकिन अभी भी उसे सीजन की पहली जीत का इंतजार है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट-एबी - फोटो : social media
रविवार को विराट की टीम श्रेयस की दिल्ली के साथ अपना छठवां मुकाबला खेल रही है। हालांकि इस मैच के लिए विराट की टीम में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन विराट की टीम की जर्सी जरुर बदल गयी है। आज टीम लाल जर्सी की जगह हरे रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरी है।

क्या कारण है कि विराट की टीम ने आज हरी जर्सी में मैच खेलने का फैसला किया है? आईए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

 
विज्ञापन

3 of 5
विराट ग्रीन - फोटो : social media
दरअसल बैंगलोर की टीम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इस रंग की जर्सी पहनकर हर साल मैदान पर उतरती है। टीम ने 2011 में पहली बार ग्रीन जर्सी में मैच खेला था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने 'गो ग्रीन' नाम से इस पहल को अभी तक जारी रखा हुआ है। यह कदम ग्लोबल वार्मिंग के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए उठाया गया। 

4 of 5
विराट ग्रीन - फोटो : social media
इससे पहले टीम ने गो ग्रीन के तहत प्रशंसको से बसों में सफर करने के लिए अपील की थी। यही नहीं एक सत्र में टीम के खिलाड़ी साइकिल से स्टेडियम पहुंचे थे। इतना ही नहीं स्टेडियम तक पहुंचने के लिए प्रशंसकों के लिए भी सीएनजी रिक्शा लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरसीबी ग्रीन - फोटो : social media
उम्मीद है कि आज टीम की जर्सी के रंग के साथ, टीम की तकदीर भी बदलेगी और वो अपना पहला मुकाबला जीतने में सफल होगी। 
 
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें