फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस वजह से गौतम गंभीर नहीं कर पाएंगे टीम में वापसी

Tue, 06 Dec 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गौतम गंभीर - फोटो : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 8 दिसम्बर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुके भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी को लेकर पेच अब भी फंसा हुआ है।
विज्ञापन

तो इस वजह से गौतम गंभीर नहीं कर पाएंगे टीम में वापसी

2 of 6
गौतम गंभीर - फोटो : getty
चोट के कारण मोहाली टेस्ट से दूर रहने वाले केएल राहुल अब फिट हैं और चौथे टेस्ट में वापसी करेंगे। राहुल के फिट होने का मतलब गौतम गंभीर की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका माना जा सकता है। मगर इससे भी बड़ा झटका मुरली विजय की ओर से मिला है।
विज्ञापन

तो इस वजह से गौतम गंभीर नहीं कर पाएंगे टीम में वापसी

3 of 6
लोकेश राहुल - फोटो : Getty
पहले टेस्ट में केएल राहुल के चोटिल होने के कारण गंभीर और विजय ने ओपनिंग की थी। दूसरे टेस्ट में राहुल ने टीम में वापसी की और गंभीर को टीम से बाहर जाना पड़ा। तीसरे टेस्ट से पहले राहुल फिर से चोटिल हो गये और उनकी जगह पार्थिव पटेल ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी।

तो इस वजह से गौतम गंभीर नहीं कर पाएंगे टीम में वापसी

4 of 6
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
पार्थिव को साहा की जगह टीम में शामिल किया गया था। साहा भी फिलहाल चोट के कारण टीम से बाहर हैं। मगर अब मुरली विजय को भी कमर में तकलीफ है और वो शायद चौथे टेस्ट में न खेल पाएं। यदि विजय नहीं भी खेल पाते तो भी गंभीर के खेलने पर तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन

तो इस वजह से गौतम गंभीर नहीं कर पाएंगे टीम में वापसी

5 of 6
मुरली विजय - फोटो : Getty
लेकिन टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि मैच से पहले विजय फिट हो जाएंगे और राहुल के साथ वही ओपनिंग करेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर राहुल के साथ पार्थिव पटेल ओपनिंग करने आ सकते हैं। लेकिन अब मौजूदा परिस्थिति में गौतम गंभीर का टीम में आना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इस वजह से गौतम गंभीर नहीं कर पाएंगे टीम में वापसी

6 of 6
पार्थिव पटेल - फोटो : ESPN
यदि राहुल और विजय दोनों मुंबई टेस्ट में खेलते हैं तो फिर पार्थिव पटेल को निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं और करुण नायर को बाहर बैठना होगा। हालांकि पार्थिव ने पिछले मैच में ओपनर के तौर पर काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था और 42 एवं 67 के स्कोर बनाये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें