'द वॉल' राहुल द्रविड़ के नाम भी कुछ ऐसे अनोखे रिकॉर्ड हैं जिन्हें किसी एक सीरीज में तोड़ पाना आसान नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले हफ्ते से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में अगर उनके ये 2 रिकॉर्ड टूट गए तो क्रिकेट इतिहास में बड़ी बात होगी। द्रविड़ के ये रिकॉर्ड दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के लिए है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ के ये 2 रिकॉर्ड इस बार टूट गए तो होगी बड़ी बात
2 of 6
rahul dravid
- फोटो : Getty
राहुल द्रविड़ का पहला रिकॉर्ड, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से 15 मैचों की 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1659 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ के ये 2 रिकॉर्ड इस बार टूट गए तो होगी बड़ी बात
3 of 6
- फोटो : Getty
द्रविड़ का दूसरा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने का है। उन्होंने 6 शतक लगाए हैं।
राहुल द्रविड़ के ये 2 रिकॉर्ड इस बार टूट गए तो होगी बड़ी बात
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक की खेली गई टेस्ट सीरीज में 3 बल्लेबाजों ने एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने 1224 रन बनाए जबकि सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने क्रमशः 1595 और 1659 रन बनाए हैं। इस सीरीज में खेलने वाले क्रिकेटरों में दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और केन विलियम्सन ने एक-दूसरे टीमों के खिलाफ 426 और 496 रन बनाए हैं। जबकि इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोस टेलर (659) हैं। द्रविड़ का यह रिकॉर्ड इस सीरीज में टूटना नामुमकिन है लेकिन टूट जाए तो ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ के ये 2 रिकॉर्ड इस बार टूट गए तो होगी बड़ी बात
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच राहुल द्रविड़ के नाम सबसे ज्यादा 6 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इस सीरीज में खेलने वाले जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं उनका नाम है रोस टेलर जिन्होंने 3 जबकि कप्तान विराट कोहली और केन विलियम्सन ने 2-2 शतक लगाए हैं।
राहुल द्रविड़ के ये 2 रिकॉर्ड इस बार टूट गए तो होगी बड़ी बात
6 of 6
- फोटो : PTI
एक और रिकॉर्ड है राहुल द्रविड़ के नाम जिसमें वह सचिन तेंदुलकर का साथ रिकॉर्ड साझा कर रहे हैं। लेकिन यह रिकॉर्ड द्रविड़ के पक्ष में ज्यादा है। इन दोनों ही बल्लेबाजों के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 12 बार 50 या उससे ज्यादा की पारी खेलने का रिकॉर्ड है। द्रविड़ 6 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं जबकि सचिन ने 4 शतक और 8 फिफ्टी पारियां खेली हैं। जबकि इस सीरीज में खेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 5 बार 50 (2 शतक और 3 अर्धशतक) से ज्यादा की पारी खेली है। इस रिकॉर्ड का इस बार भी टूटना आसान नहीं है लेकिन असंभव भी नहीं है। किवी टीम की ओर से केन विलियम्सन ने 4 बार 50 से ज्यादा की पारी खेली है।