फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is Vaibhav Arora: 2017 में बाइक दुर्घटना में चोटिल हुए, एक साल क्रिकेट से दूर रहे, फिर शहर बदला और चमक गई किस्मत

Mon, 04 Apr 2022 06:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वैभव अरोड़ा 2017 में चोटिल हुए थे। इसके बाद उनके लिए क्रिकेट के मैदान में वापसी करना मुश्किल था, लेकिन वैभव ने शानदार वापसी की और अब आईपीएल में कमाल कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में पंजाब के लिए कमाल करने वाले वैभव अरोड़ा एक मैच के बाद ही स्टार बन चुके हैं। अपने पहले आईपीएल मैच में रॉबिन उथप्पा और मोईन अली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट करके अरोड़ा रातों रात स्टार बन चुके हैं। आने वाले मैचों में अगर उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो भारतीय टीम में भी उन्हें जगह मिल सकती है। हालांकि, उनके लिए आईपीएल तक का सफर इतना आसान नहीं था। साल 2017 में वो बाइक दुर्घटना में चोटिल हो गए थे और एक साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शहर बदला और उनकी किस्मत भी बदल गई। 
विज्ञापन

2 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के खिलाफ मैच में अरोड़ा ने चार ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट लिए। उनकी 14 गेंदों में पर चेन्नई के बल्लेबाज कोई रन नहीं बना सके। पंजाब ने पावरप्ले के अंदर चेन्नई के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। इसमें वैभव अरोड़ा का अहम योगदान था। 
विज्ञापन

3 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : IPL/BCCI
वैभव के कमाल की बदौलत पंजाब ने चेन्नई को 18 ओवर के अंदर आउट कर दिया। चेन्नई की टीम यह मैच 54 रन हारी। इस सीजन यह चेन्नई की लगातार तीसरी हार थी। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब चेन्नई किसी सीजन के शुरुआती तीनों मैच हार गई है। 

4 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : IPL/BCCI
24 साल के वैभव को पंजाब की टीम ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में दो करोड़ की कीमत पर खरीदा था। उनका बेस प्राइस 20 लाख था। वैभव इससे पहले कोलकाता की टीम का हिस्सा थे और इस बार भी कोलकाता उन्हें खरीदना चाहती थी, लेकिन पंजाब ने बाजी मार ली और वैभव को अपनी टीम में शामिल कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वैभव पंजाब के लिए प्रैक्टिस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे। उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए ही मयंक ने उन्हें तीसरे मैच में मौका दिया और इसके बाद वैभव ने कमाल का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

6 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वैभव अरोड़ा क्रिकेट के अलावा पूल के शौकीन हैं। कोलकाता की टीम में रहते हुए उन्होंने पूल खेलते हुए तस्वीर भी शेयर की थी। उनकी इस फोटो पर साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव और वेंकटेश अय्यर ने कमेंट भी किया था। 
विज्ञापन

7 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1997 में पंजाब के अंबाला में जन्में वैभव 2011 में चंडीगढ़ आ गए थे। उन्होंने 14 साल की उम्र में क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया और क्रिकेट पर जमकर मेहन करने लगे। 

8 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वैभव पंजाब की अंडर-19 टीम के कैम्प में भी शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपने खेल पर काम करते रहे। अब उन्हें इसका फायदा मिल रहा है। 

9 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2017 में वैभव मोहाली क्रिकेट स्टेडियम जा रहे थे, जब बाइक दुर्घटना में उन्हें चोट लगी। इस वजह से लगभग एक साल तक वो क्रिकेट की दुनिया से दूर रहे। चोट से उबरने के बाद वैभव हिमाचल पहुंचे और रवि वर्मा ने वैभव अरोड़ा को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में रजिस्टर कराया। 

10 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
रणजी के 2019-20 सत्र में वैभव को हिमाचल के लिए पहला मैच खेलने का मौका मिला। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद वैभव ने 2020-21 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली और अपना टी20 डेब्यू भी किया। 

11 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया था। इसके बाद 2021 की नीलामी में कोलकाता की टीम ने वैभव को उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन

12 of 12
वैभव अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वैभव अब तक 13 टी20 मैच में 23 की औसत से 14 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर तीन विकेट है। वहीं पांच लिस्ट ए मैच में वो आठ और नौ प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 30 विकेट चटका चुके हैं। वो विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें