फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is Shahbaz Ahmed: इंजीनियर से क्रिकेटर कैसे बने शाहबाज अहमद? कहानी सुन याद आ जाएगी 'थ्री इडियट्स'

Tue, 16 Aug 2022 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाहबाज ने अपने पिता की जिद के चलते किसी तरह इंजीनियरिंग कर ली, लेकिन आखिर में अपने दिल की सुनी और क्रिकेटर बन गए। शाहबाज ने इंजीनियर से क्रिकेटर का सफर कैसे तय किया, रूबरू होते हैं इस स्पेशल रिपोर्ट में...
विज्ञापन
1 of 10
शाहबाज अहमद और विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी के मैच के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
थ्री इडियट्स तो आपने देखी ही होगी। फरहान कुरैशी भी याद ही होंगे। अगर याद नहीं हैं तो हम बता देते हैं कि उन्होंने जैसे-तैसे इंजीनियरिंग की थी, लेकिन आखिर में अपने दिल की आवाज सुनी और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बन गए। अब आप यह सोच रहे होंगे कि हम आपको थ्री इडियट्स की कहानी क्यों सुना रहे हैं?

दरअसल, इस कहानी की कड़ियां अब भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ रही हैं। जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में एक ऐसा धाकड़ ऑलराउंडर जुड़ा है, जिसकी जिंदगी थ्री इडियट्स के फरहान कुरैशी से बेहद मिलती-जुलती है।
विज्ञापन

2 of 10
विराट कोहली के साथ शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
यह कहानी है आरसीबी के शाहबाज अहमद की, जिन्होंने अपने पिता की जिद के चलते किसी तरह इंजीनियरिंग कर ली, लेकिन आखिर में अपने दिल की सुनी और क्रिकेटर बन गए। शाहबाज ने इंजीनियर से क्रिकेटर का सफर कैसे तय किया, रूबरू होते हैं इस स्पेशल रिपोर्ट में...

शाहबाज 2020 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सदस्य हैं। घरेलू क्रिकेट में जमकर मेहनत और आईपीएल में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाई है। 27 वर्षीय शाहबाज अहमद एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं। लिस्ट-ए में शाहबाज का बल्लेबाजी औसत 47.28 का है, जबकि उनकी गेंदबाजी का औसत 39.20 है। आईपीएल खेलने के बाद से बतौर बल्लेबाज शाहबाज ने सुधार दिखाया है।
विज्ञापन

3 of 10
शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाज ने आईपीएल में 29 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 18.6 की औसत और 118.72 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में शाहबाज ने 13 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.58 का है। वहीं, सात रन देकर तीन विकेट उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है। 

आईपीएल 2022 में शाहबाज ने एक अहम पारी खेलकर अपना नाम चमकाया था। शाहबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस साल पांच अप्रैल को आरसीबी को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 26 गेंद पर 45 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 173.08 का रहा था। 

4 of 10
शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने नौकरी के लिए गांव छोड़ा था
हरियाणा के मेवात जिले के रहने वाले शाहबाज के क्रिकेट तक पहुंचने की कहानी रोचक है। आरसीबी के इस ऑलराउंडर के पिता अहमद जान हरियाणा में एसडीएम के रीडर हैं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और अपनी नौकरी को लिए गांव छोड़ दिया था। उनका सपना था कि बेटा शाहबाज इंजीनियर बने, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाहबाज को क्रिकेट से प्यार था और उन्होंने इसे ही चुना।
विज्ञापन

5 of 10
शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाज के दादाजी भी खेलते थे क्रिकेट
शाहबाज के खून में क्रिकेट उनके दादाजी से आया। अहमद जान के पिता को भी क्रिकेट का शौक था। मेवात में क्रिकेट के लिए ज्यादा सुविधाएं नहीं थीं। उनका गांव पढ़ाई-लिखाई के लिए जाना जाता है। वहां डॉक्टर-इंजीनियर की संख्या ज्यादा है। यहां तक कि शाहबाज की छोटी बहन फरहीन डॉक्टर हैं और फरीदाबाद के एक अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही हैं। शाहबाज के पिता चाहते थे कि उनका बेटा इंजीनियर बने। इसके लिए फरीदबाद के कॉलेज में उनका एडमिशन भी कराया। 
विज्ञापन

6 of 10
शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
इंजीनियरिंग कॉलेज में नहीं लगता था शाहबाज का मन
पिता ने इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन तो करा दिया, लेकिन शाहबाज का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। वे क्रिकेट के लिए क्लास छोड़ देते थे। पिता को इसकी जानकारी कॉलेज से मिली। इस पर पिता अहमद जान ने बेटे से बात की। उन्होंने शाहबाज को कहा कि वे क्रिकेट या इंजीनियरिंग में से किसी एक चुने, लेकिन उसी चीज पर मन लगाए। पिता के कहने के बाद शाहबाज ने क्रिकेट को चुना। 
विज्ञापन

7 of 10
शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के लिए बंगाल चले गए
शाहबाज गुड़गांव के एक क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग लेने लगे। क्रिकेट के साथ-साथ शाहबाज ने पढ़ाई भी जारी रखी। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग पूरी की। इसके बाद दोस्त प्रमोद चंदीला के कहने पर बंगाल चले गए। चंदीला वहां एक क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते थे। शाहबाज को बंगाल के घरेलू मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद 2018-19 में बंगाल रणजी टीम में चुना गया। इसके बाद 2019-20 में उन्हें इंडिया-ए टीम में चुना गया।

8 of 10
शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
आरसीबी ने पहली बार उन्हें नीलामी में खरीदा
शाहबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 2020 में 20 लाख रुपये में खरीदा। यूएई में उस साल उन्हें दो मैचों में खेलने का मौका मिला। उन्होंने एक रन बनाए थे और दो विकेट लिए थे। इसके बाद 2021 में शाहबाज को 11 मैचों में खेलने का मौका मिला। तब 59 रन बनाने के अलावा सात विकेट झटके थे। शाहबाज को इस साल नीलामी में आरसीबी ने 2.40 करोड़ करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

9 of 10
शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 में शाहबाज का प्रदर्शन
ऑलराउंडर शाहबाज ने इस सीजन में बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया। आईपीएल 2022 में शाहबाज ने 16 मैच खेले और 27.38 की औसत और 120.99 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रन का रहा। वहीं, गेंदबाजी में शाहबाज ने 9.60 की इकोनॉमी से रन लुटाए और 4 विकेट लिए।
विज्ञापन

10 of 10
शाहबाज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
सुंदर का चोटिल होना शाहबाज के लिए बना वरदान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया । उन्हें चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है। सुंदर हाल ही में इंग्लैंड में रॉयल लंदन कप के दौरान कंधे में चोट लगा बैठे थे। इसके बाद उनके जिम्बाब्वे दौरे पर जाने पर सस्पेंस बना हुआ था। अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि सुंदर जिम्बाब्वे में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, आईपीएल में रॉयल चैलजेंर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले शाहबाज को पहली बार भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें