फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasmin Walia-Hardik Pandya: कौन हैं हार्दिक पांड्या की कथित गर्लफ्रैंड जैस्मिन वालिया? इस गाने ने मचाई थी धूम

Tue, 01 Apr 2025 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जैस्मिन वालिया एक प्रसिद्ध गायिका और टीवी शख्सियत हैं। उन्होंने अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं और संगीत उद्योग में जगह बनाई है। अब उनका नाम भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं मामला क्या है....
विज्ञापन
1 of 14
जैस्मिन वालिया और हार्दिक पांड्या - फोटो : Jasmin Walia Instagram/IPL/BCCI
क्या नताशा स्टैनकोविच से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या को नया प्यार मिल गया है? सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा और अटकलों को मानें तो यह सच है कि हार्दिक को फिर प्यार हो चुका है और यह कोई और नहीं, बल्कि मशहूर गायिका/टीवी पर्सनैलिटी जैस्मिन वालिया हैं। जैस्मिन को अब तक इस सीजन दो मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या को चीयर करते हुए देखा गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद उन्हें एमआई टीम की बस में चढ़ते हुए भी देखा गया था। टीम बस में सिर्फ खिलाड़ियों और उनके करीबियों को ही एंट्री करने की इजाजत हैं। इससे अटकलें तेज हो गई हैं। आपको हम बताते हैं कि जैस्मिन वालिया कौन हैं और कैसे हार्दिक और उनकी नजदीकियां बढ़ीं...

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Jasmin Walia: क्या हार्दिक और जैस्मिन का रिश्ता कंफर्म? अटकलें तेज, मुंबई टीम की बस में आईं नजर
विज्ञापन

2 of 14
जैस्मिन वालिया - फोटो : jasmin walia instagram
कौन हैं जैस्मीन वालिया?
जैस्मिन वालिया एक प्रसिद्ध गायिका और टीवी शख्सियत हैं। उन्होंने अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं और संगीत उद्योग में जगह बनाई है। उन्होंने अपने गानों से खासतौर पर दक्षिण एशियाई संगीत उद्योग में व्यापक पहचान बनाई है। 2017 में 'बॉम डिगी' गाने की रिलीज के साथ ही वह प्रसिद्धी की सीढ़ियां चढ़ने लगीं। उन्होंने यह गाना प्रसिद्ध ब्रिटिश-पाकिस्तानी गायक-गीतकार जैक नाइट के सहयोग से गाया था। यह गाना जल्द ही चार्ट-टॉपिंग हिट बन गया और जैस्मिन संगीत उद्योग में एक उभरता हुआ सितारा बन गईं।
विज्ञापन

3 of 14
जैस्मिन वालिया - फोटो : jasmin walia instagram
संगीत उद्योग में कदम रखने से पहले जैस्मिन ने रियलिटी टेलीविजन की दुनिया में अपनी शुरुआती पहचान बनाई थी। उन्हें पहली बार 'द ओनली वे इज एसेक्स' में देखा गया था। यह एक ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज है, जिसका प्रीमियर 2010 में हुआ था। इस एक्सपोजर ने उन्हें दर्शकों से परिचित कराया और एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनके करियर को एक मंच प्रदान किया।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: 267 दिन बाद टी20 में वापसी करने वाले हिटमैन का बल्ला अब तक खामोश, तोड़ा 15 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड

4 of 14
जैस्मिन वालिया - फोटो : jasmin walia instagram
जैस्मिन ने फरवरी 2014 में अपना निजी यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। वह उस पर लोकप्रिय गानों के कवर शेयर करती थीं, यानी मशहूर गानों को वह अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर शेयर करती थीं। अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए उन्होंने इस मंच का बखूबी उपयोग किया। वह अक्सर जैक नाइट और ओली ग्रीन म्यूजिक जैसे साथी कलाकारों के सहयोग से वीडियो शेयर करती रहीं। इसने उन्हें यूट्यूब पर चर्चित होने में मदद की और एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के रूप में उनके करियर के लिए रास्ता बनाया।
विज्ञापन

5 of 14
जैस्मिन वालिय - फोटो : jasmin walia instagram
रियलिटी टीवी में उन्होंने 2015 में कदम रखा, जब वह 'देसी रास्कल्स 2' का हिस्सा बनीं। यह शो ब्रिटिश एशियाई लोगों के जीवन के आसपास केंद्रित एक डॉक्यू-रियलिटी सीरीज है। इस शो में जैस्मिन खास तौर पर अपने तत्कालीन प्रेमी रॉस वॉर्सविक के साथ दिखी थीं। इससे उनका पब्लिक पर्सनैलिटी और सुधरा।
विज्ञापन

6 of 14
जैस्मिन वालिया - फोटो : jasmin walia instagram
जैस्मीन ने आधिकारिक तौर पर 2016 में संगीत उद्योग में कदम रखा। तब उन्होंने 'डम डी डी डम' नाम का गाना गया था। इस ट्रैक के लिए उन्होंने एक बार फिर जैक नाइट के साथ मिलकर काम किया था। ट्रैक ने उनके गाने की प्रतिभा को उजागर किया और संगीत उद्योग में उनके भविष्य की नींव रखी। उसी साल उन्होंने अपना दूसरा सिंगल ट्रैक 'गर्ल लाइक मीट' रिलीज किया। इस गाने का प्रीमियर उनके यूट्यूब चैनल पर हुआ। इससे एक उभरती हुई कलाकार के रूप में उनकी उपस्थिति मजबूत हुई।
विज्ञापन

7 of 14
जैस्मिन वालिया - फोटो : jasmin walia instagram
2017 में म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने अच्छी खासी पहचान बना ली थी। इस दौरान उन्होंने अपना तीसरा सिंगल ट्रैक 'टैम्पल' भी लॉन्च किया। इसके बाद जैस्मिन ने 'गो डाउन' और बाद में सुपरहिट 'बॉम डिगी' गाना गाया। इस ट्रैक ने उनके करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया और संगीत की दुनिया में उनकी स्थिति को मजबूत किया।

मुंबई ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, KKR के खिलाफ दूसरा सबसे तेज 100+ रन चेज किए

8 of 14
जैस्मिन वालिया - फोटो : jasmin walia instagram
'बॉम डिगी' की सफलता नई ऊंचाइयों पर तब पहुंची, जब इसे 2018 की बॉलीवुड फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के लिए ऑफिशियल साउंडट्रैक के रूप में चुना गया। इसने भारतीय फिल्म उद्योग में जैस्मिन की एंट्री कराई और पहचान दिलाई। उनकी फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा हुआ और वह पब्लिक फिगर बन गईं।

9 of 14
जैस्मिन वालिया - फोटो : jasmin walia instagram
जैस्मिन का एजुकेशन क्वालिफिकेशन
जैस्मिन का जन्म ब्रिटेन के एसेक्स में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका एक भाई है जिसका नाम डैनी है। जैस्मिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सात लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बचपन से ही जैस्मिन को फिल्मों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रुचि थी। 10 साल की उम्र में ही उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स में अपनी यात्रा शुरू की और थिएटर स्कूल में एडमिशन लिया। यह उन्होंने अपने अभिनय कौशल को भी निखारा। 

10 of 14
हार्दिक और जैस्मिन - फोटो : ANI/IPL/Jasmin walia Instagram
जैस्मिन ने दर्शनशास्त्र का अध्ययन करने के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आवेदन किया। हालांकि, वहां उनके आवेदन को ठुकरा दिया गया था। इसके बाद जैस्मिन का बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया। उन्होंने कुछ वर्षों तक नेटवेस्ट बैंक में कस्टमर एडवाइजर के रूप में काम किया। उन्होंने एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (एसीसीए) के साथ एक अकाउंटेंसी कोर्स में भी दाखिला लिया, लेकिन बाद में बाहर हो गईं।

11 of 14
हार्दिक और जैस्मिन - फोटो : ANI/IPL/Jasmin walia Instagram
हार्दिक और जैस्मिन सोमवार मैच के बाद क्यों चर्चा में?
जैसे ही मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ अपने घर पर आठ विकेट से जीत दर्ज की, सोशल मीडिया पर जैस्मिन वालिया ट्रेंड करने लगीं। पूरा फोकस उन पर हो गया। जैस्मिन इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं। जैस्मिन मैच के दौरान मुंबई और उसके कप्तान को चीयर करती दिखीं और इसने दोनों के बीच रिश्ते की अटकलों को और मजबूत किया है। इसके बाद स्टेडियम से निकलकर जैस्मिन मुंबई टीम की बस में एंट्री करती दिखीं। मुंबई टीम या किसी भी टीम की बस में सिर्फ खिलाड़ियों और उनके करीबियों को ही एंट्री मिलती है। इसने अटकलों को और पुख्ता किया।

12 of 14
जैस्मिन और हार्दिक - फोटो : Twitter/ANI
चैंपियंस ट्रॉफी में भी आई थीं नजर
यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पाकिस्तान मैच के दौरान भी जैस्मिन स्टैंड्स में दिखी थीं। कुछ फैंस ने दावा किया था कि स्टैंड्स से जैस्मिन ने हार्दिक को फ्लाइंग किसेस भी दिए थे। इसकी तस्वीर भी सामने आई थी। इसके अलावा जैस्मिन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी नजर आई थीं। जैस्मिन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी साझा की थीं।

13 of 14
हार्दिक और जैस्मिन - फोटो : ANI/IPL/Jasmin walia Instagram
सबसे पहले कब आई थी खबर
इन दोनों के रिश्ते की खबरें सबसे पहले तब आई थी जब हार्दिक ग्रीस में छुट्टियां मना रहे थे। उसी वक्त जैस्मिन ने भी तस्वीरें साझा की थीं और वह भी ग्रीस की थीं। दोनों एक ही लोकेशन से फोटोज शेयर कर रहे थे।
विज्ञापन

14 of 14
हार्दिक और जैस्मिन - फोटो : ANI/Jasmin Instagram
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें