फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी, जिन पर दिल हारकर दिसंबर में शादी करने जा रहे क्रिकेटर मनीष पांडे

Sat, 12 Oct 2019 07:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मनीष पांडे और अश्रिता शेट्टी - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर की शादी इसी साल दो दिसंबर को मुंबई में होगी। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं आखिर कौन हैं अश्रिता शेट्टी?
विज्ञापन

2 of 7
Manish Pandey-Ashrita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया
16 जुलाई 1993 को जन्मीं अश्रिता ने 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस' जीतने के बाद तेलिकेडा बोल्ली नामक एक कॉमेडी टुलू फिल्म के साथ एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की। तेलिकेडा बोली साल 2012 में रिलीज हुई, लेकिन ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर पाई।
विज्ञापन

3 of 7
Ashrita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अश्रिता को उदयम एनएच 4 में अभिनेता सिद्धार्थ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा गया। एनएच 4 एक तमिल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जो साल 2013 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मणिमारन ने किया था।

4 of 7
Ashrita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया
उदयम एनएच 4 बतौर एक्ट्रेस अश्रिता के फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट था। लोकप्रिय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता वेत्रिमारन द्वारा लिखित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा।
विज्ञापन

5 of 7
अश्रिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
26 साल की अश्रिता ने बतौर एक्ट्रेस अपनी यात्रा के बारे में मीडिया से बातचीत में कहा, 'कैमरे का सामना करना मेरे लिए बिल्कुल नया नहीं था क्योंकि मैंने टीवी विज्ञापनों में काम किया है, लेकिन फिल्मों की शूटिंग करना विज्ञापनों की शूटिंग से काफी अलग और कठिन है।'
विज्ञापन

6 of 7
मनीष पांडे,अश्रिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष और अश्रिता शेट्टी दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों की जोड़ी क्रिकेट व मनोरंजन जगत की नई जोड़ी होगी, जो शादी के बंधन में बंधेगी। इससे पहले अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, युवराज सिंह-हेजल कीच, जहीर खान-सागरिका घाटगे, हरभजन सिंह-गीता बसरा, मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी जैसी स्टार जोड़ी ने एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनीष पांडे - फोटो : social media
मनीष पांडे ने दिसंबर के पहले हफ्ते में अपनी शादी की डेट इसलिए भी रखी है, क्योंकि उस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी भी मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो उनकी शादी में भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें