फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 World Cup जीतने वाली विराट कोहली की टीम के बाकी खिलाड़ी किस हाल में हैं?

Tue, 05 Nov 2019 03:57 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
अंडर-19 टीम - फोटो : Social Media
भारतीय कप्तान विराट कोहली के क्रिकेटिंग सफर में 2008 U-19 विश्व कप हमेशा सबसे अहम पड़ाव माना जाएगा। इसी टूर्नामेंट ने दुनिया को रन मशीन कोहली से परिचित करवाया। कोहली की कप्तानी में ही भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 12 रन (D/L) से हार का सामना करना पड़ा था। इस प्रसिद्ध जीत के बाद कोहली को भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला और देखते ही देखते वह क्रिकेट में शिखर तक पहुंच गए। हालांकि, U-19 टीम के अन्य सदस्य कोहली जितने भाग्यशाली नहीं थे, उनमें से कुछ तो अभी भी भारतीय क्रिकेट टीम में आने का रास्ता तलाश रहे हैं, जबकि कईयों ने क्रिकेट को ही अलविदा कह दिया। विराट कोहली के 31 वें जन्मदिन के अवसर पर, आइए एक नजर डालते हैं कि 2008 U-19 विश्व कप विजेता टीम के अन्य सदस्य वर्तमान में क्या कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
shreevats goswami
श्रीवत्स गोस्वामी
2008 के U-19 विश्व कप में 152 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज, इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। घरेलू क्रिकेट में, वह बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उनके स्टार बल्लेबाजों में से एक हैं।
विज्ञापन

3 of 15
तरुवर कोहली - फोटो : Social Media
तरुवर कोहली
तरुवर कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और दूसरे संस्करण में वह किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल हुए। अपने राज्य पंजाब के लिए खेलते हुए, उन्होंने 2012-13 सत्र में झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में तिहरा शतक लगाया। 2018-19 में विजय हजारे ट्रॉफी में, कोहली ने मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया।

4 of 15
मनीष पांडे - फोटो : ipl
मनीष पांडे
2008 के U-19 विश्व कप में पांडे का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए 23 वनडे और 31 टी-20 मुकाबले खेले हैं। आईपीएल में, वह कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वारियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। आरसीबी के लिए, वह आईपीएल में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए थे और उन्होंने केकेआर को 2014 के संस्करण में खिताब जिताने में अहम भुमिका निभाई।
विज्ञापन

5 of 15
अभिनव मुकुंद - फोटो : Social Media
अभिनव मुकुंद
घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम अभिनव मुकुंद तमिलनाडु, दक्षिण क्षेत्र, भारत ए और शेष भारत के लिए शीर्ष रन स्कोरर रहे हैं। मुकुंद 2011 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारतीय टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन रन की कमी के कारण टीम से बाहर कर दिए गए थे। 2017 में उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की और श्रीलंका के खिलाफ गाले में 81 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

6 of 15
तन्मय श्रीवास्तव - फोटो : Social Media
तन्मय श्रीवास्तव
विश्व कप से ठीक पहले तन्मय श्रीवास्तव से कप्तानी छीनकर ही विराट कोहली को टीम की कमान सौंपी गई थी। श्रीवास्तव 2008 अंडर -19 विश्व कप में बल्ले से भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता थे, जिन्होंने 52 की औसत से 262 रन बनाए थे। वर्तमान में अब वह उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन

7 of 15
सौरभ तिवारी - फोटो : Social Media
सौरभ तिवारी
अपने लंबे बाल, खेल की शैली और झारखंड से आने की वजह से छोटे धोनी कहलाए जाने वाले सौरभ तिवारी ने टीम इंडिया के लिए तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 2010 आईपीएल में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। तिवारी फिलहाल घरेलू क्रिकेट में अपनी राज्य टीम झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं।

8 of 15
रविन्द्र जडेजा - फोटो : social media
रवींद्र जडेजा
भारतीय टीम के लिए 46 टेस्ट, 156 वनडे और 44 टी-20 मुकाबले खेल चुके जड्डू वर्तमान में भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं। 2019 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में वह भारत को जीत तक ले गए थे, हालांकि बाद में टीम इंडिया वह मैच हार गई थी। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स और राजस्थान रॉयल्स सरीखी टीम से खेल चुके हैं।

9 of 15
इकबाल अब्दुल्ला - फोटो : Social Media
इकबाल अब्दुल्ला
अब्दुल्ला टूर्नामेंट में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक थे, उन्होंने 13. 10 की औसत से 10 विकेट लिए थे। मुंबई रणजी टीम से नियमित रूप से खेलने वाले अब्दुल्ला 2016 में केरल टीम में चले गए। इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया है।

10 of 15
सिद्धार्थ कौल - फोटो : Social media
सिद्धार्थ कौल
भारत के लिए 3 एकदिवसीय और 2 टी-20 मैच खेलने के बाद पंजाब का यह प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज अभी भी टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। वह घरेलू सर्किट में पंजाब के लिए एक मजबूत खिलाड़ी रहे हैं और आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला है। हाल ही में संपन्न हुए देवधर ट्रॉफी में कौल इंडिया 'ए' के अहम सदस्य थे।

11 of 15
अजितेश अर्गल - फोटो : Social media
अजितेश अर्गल
पांच ओवर्स में सात रन देकर 2 विकेट चटकाने वाले अजितेश अर्गल को वर्ल्ड कप फाइनल में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। मगर फाइनल में इतना धांसू प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज अर्गल अब क्रिकेट छोड़कर वडोदरा में आयकर विभाग के निरीक्षक के रूप में काम करते हैं।

12 of 15
pradeep sangwan - फोटो : social Media
प्रदीप सांगवान
विराट की अंडर-19 टीम के प्रमुख पेसर। टूर्नामेंट में पांच विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय होने का गौरव रखने वाले सांगवान दिल्ली रणजी टीम का हिस्सा थे और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। 2013 के संस्करण के दौरान ड्रग्स का उपयोग करने के लिए उन्हें 18 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

13 of 15
दुवारवपु शिव कुमार - फोटो : Social Media
दुवारवपु शिव कुमार
दुवारवपु शिव कुमार एक गेंदबाजी ऑलराउंडर है और वह घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है। 28 वर्षीय ने 1061 रन बनाए हैं और अपनी राज्य की टीम के लिए 42 प्रथम श्रेणी मैचों में 133 विकेट लिए हैं।

14 of 15
नेपोलियन आइंस्टीन - फोटो : Social Media
नेपोलियन आइंस्टीन
नेपोलियन आइंस्टीन ज्यादातर अपने असामान्य नाम के लिए चर्चा में रहते थे, उनको इंडियन प्रीमियर लीग के 2008 के संस्करण के लिए चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा चुना गया था। हालांकि, उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है और कुछ रिपोर्ट से पता चलता है कि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब पेशेवर क्रिकेट नहीं खेलता है।
विज्ञापन

15 of 15
पेरी गोयल - फोटो : Social Media
पेरी गोयल
गोयल एक भी विश्व कप मैच में नहीं खेले और टूर्नामेंट के बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज ने पढ़ाई के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वर्तमान में, वह RSG प्रॉपर्टीज नामक कंपनी में निदेशक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें