फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में धोनी के ये 'धुरंधर' अब कहां हैं, पहले सीजन में बिखेरे थे जलवे...

Wed, 28 Mar 2018 07:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
चेन्नई सुर किंग्स
आईपीएल का 11वां सीजन आगामी 7 अप्रैल से शुरु होने जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी 8 टीमें हिस्सा ले रही है। हरेक साल टीमों में अलग-अलग खिलाड़ियों की नीलामी होती हैं। ये भी संभव होता है कि जो खिलाड़ी इस साल इस टीम का हिस्सा है तो वह दूसरे साल किसी अन्य टीम का भी हिस्सा हो सकते हैं। दरअसल, साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन की शुरुआत हुई थी। आईपीएल का वो पहला सीजन, जिसमें चेन्नई सुपर किंग ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था। उस मैच में सीएसके के इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी। आइये जानते हैं वो आज कहां हैंः-
Trending Videos
विज्ञापन

पार्थिव पटेल

2 of 12
पार्थिव पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास पर नजर डालें तो टीम आईपीएल के पहले सीजन में रनर अप रही थी। फाइनल में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले पटेल ने अपने पहले आईपीएल मुकाबले में 10 गेंदों में 15 रन बनाए थे। इसके अलावा पूरे सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 25.17 की औसत से 302 रन बनाए थे। इस साल वह आरसीबी की तरफ से खेलते नजर आएंगे। आरसीबी ने उन्हें 1.7 तरोड़ में खरीदा है।
विज्ञापन

मैथ्यू हेडन

3 of 12
मैथ्यू हेडन
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हैडन आईपीएल के पहले मुकाबले में 17 गेंदों में मात्र 25 रन बनाए थे। आईपीएल के पहले सीजन में उन्होंने कुल मिलाकर 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 63 की औसक से 189 रन बनाए थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 144.27 का था। फिलहाल वह क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और वर्तमान में कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं।

माइकल हसी

4 of 12
माइक हसी
माइक हसी ने आईपीएल के पहले मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 54 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्कों कीमदद से 116 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हेडन की तरह ही वह पहले सीजन में चार ही मैच खेल पाए लेकिन उन्होंने 56 की औसत से शानदार बल्लेबाजी की थी। फिलहाल वह आईपीएस के 11वें सीजन में सीएसके के बल्लेबाजी कोच हैं।
विज्ञापन

एमएस धोनी

5 of 12
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान आईपीएल के पहले सीजन में सीएसके टीम के कप्तान थे। पहले मुकाबले में उन्होंने मात्र 2 रन बनाए थे, लेकिन पूरे सीजन में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। सुरेश रैना के बाद रन बनान के मामले में धोनी दूसरे सर्वाधिक स्कोरर रहे थे। आईपीएल के 11वें सीजन में भी वह टीम के कप्तान हैं। हालांकि, दो साल के सीएसके पर प्रतिबंध लगा था, बावजूद उसके सीएसके के ने उन्हें अपने टीम की कमान सौंपी।
विज्ञापन

सुरेश रैना

6 of 12
सुरेश रैना - फोटो : File
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और बांए हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन स्कोरर हैं। आईपीएल के पहले सीजन में 13 गेंदों में 32 रनों की आतिशी पारी खेली थी। रैना साल 2008 में चेन्नई टीम के सबसे अच्छे बल्लेबाज थे। उन्होंने 16 मैचों में 38.27 की औसत से 421 रन बनाए थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 142.27 का था। फिलहाल आईपीएल के 11वें सीजन में रैना सीएसके का ही हिस्सा हैं।
विज्ञापन

जैकब ओरम

7 of 12
जैकब ओरम - फोटो : Outlook India
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जैकब ओरम ने आईपीएल के पहले सीजन के पहले मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उस मुकाबले में उन्होंने केवल 13 रन ही बनाए थे। ओरम साल 2014 में न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच बने और फिलहाल वह एक मेंटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

8 of 12
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ - फोटो : Sportskeeda
तमिलनाडु के पूर्व कप्तान सुब्रमण्यम बद्रीनाथ सीएसके  की तरफ से पहले मुकाबले में 14 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए बद्रीनाथ ने 2 टेस्ट, 7 वन-डे और 1 टी-20 मैच खेले हैं। वर्तमान में वह हैदराबाद की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।

जोगिंदर शर्मा

9 of 12
जोगिंदर शर्मा - फोटो : Sportskeeda
हरियाणा के स्टार ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा आईपीएल के पहले सीजन के पहले मुकाबले में 4 ओवर में 47 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट लिया था। उन्होंने युवराज सिंह को आउट किया था। उन्होंने पबरे सीजन में 8 मैचों में 8 विकेट लिए थे। फिलहाल वह हरियाणा के डीएसपी के तौर पर कार्यरत हैं और घरेलू सर्किट के लिए खेलके हैं।

मनप्रीत गोनी

10 of 12
मनप्रीत गोनी
पंजाब के तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी ने आईपीएल के पहले सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए। पहले मुकाबले में वह मंहगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिए थे। फिलहाल वह पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

पलानी अमरनाथ

11 of 12
सीएसके
पलानी अमरनाथ का प्रदर्शन आईपीएल के पहले सीजन में उतना अच्छा नहीं रहा। वह पहले सीजन के पहले मुकाबले में 4 ओवर में 42 रन देकर एक अहम विकेट झटके थे। उन्होंने जेम्स होप का विकेट लिया था। वर्तमान में तमीलनाडु प्रीमियर लीग में मधुरै सुपर गेंट्स की तरफ से खेलते हैं।
विज्ञापन

मुथैया मुरलीधरन

12 of 12
मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने सीएसके की तरफ से सीजन के पहले मुकाबले में 4 ओवर में 33 रन देकर अपने ही श्रीलंकन टीममेट कुमार सांगाकारा का विकेट लिया था। आईपीएल 2008 के पूरे सीजन में 15 मैचों में उन्होंने 6.98 इकॉनमी रेट से 11 विकेट हासिल किए थे। फिलहाल वह सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर और गेंदबाजी कोच हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें