सुनील गावस्कर क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं, लेकिन वह एक बार अपनी टीम की सबसे बड़ी हार के विलेन ही बन गए थे। शुरू में उन्होंने इसे नहीं माना लेकिन बाद में स्वीकार किया कि उन्होंने अपने करियर में सबसे बेकार पारी खेली थी।
साथ ही आज का दिन क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे यादगार दिनों में से एक है। आज ही के दिन यानी 7 जून 1975 को क्रिकेट के पहले वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई इंग्लैंड से। दिलचस्प यह है कि शुरुआती वर्ल्ड कप का पहला ही मैच विवादित हो गया। टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया मेजबान इंग्लैंड और भारत के बीच।
पहले वर्ल्ड कप में ड्रॉ के अनुसार भारत को मेजबान टीम के साथ शुरुआती मैच खेलना था जिसमें उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड हार का मुंह देखना पड़ा जिसके लिए गावस्कर को जिम्मेदार भी माना गया। 8 टीमों के बीच खेले गए टूर्नामेंट में 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में रखा गया था यानी कि जो भी टीम हारती उसे आगे अपने सफर को बनाए रखने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ता।
विज्ञापन
जब सुनील गावस्कर बने 'विलेन', भारत को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार
लॉर्ड्स के मैदान पर इस ऐतिहासिक शुरुआत में इंग्लैंड ने आज की तरह का खेल दिखाया और तब 60 ओवर (उस समय 60-60 ओवर्स के वनडे मैच होते थे) में 4 विकेट पर 334 रन बना लिए थे। इस तरह से भारत को जीत के लिए 335 रनों का विशाल सा लक्ष्य मिला जिसके लिए बेजोड़ शुरुआत की दरकार भी थी।
भारतीय पारी की शुरुआत करने आए सुनील गावस्कर और एकनाथ सोलकर। लेकिन गावस्कर ने बेहद धीमी अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की, उनकी यह बल्लेबाजी इस कदर स्लो थी कि स्टेडियम में बैठे भारतीय टीम के समर्थक भी गुस्से में आ गए थे। हालांकि इस बात का लिटिल मास्टर पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिखा और वह कचुए की चाल में बल्लेबाजी करते रहे।
भारतीय पारी के 60 ओवर फेंके जाने के बाद भी टीम के खाते में 132 रन ही जुटे और इस दौरान सिर्फ 3 विकेट ही गिरे। 335 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में भारत यह मैच 202 रनों से हार गया। इस मैच में गावस्कर ने 174 गेंदों में 36 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे।
विज्ञापन
जब सुनील गावस्कर बने 'विलेन', भारत को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार
3 of 7
सुनील गावस्कर
- फोटो : Getty
वनडे क्रिकेट में 202 रनों की यह हार उस समय की सबसे बड़ी हार थी जो 1984-85 तक कायम रही। हार के दिन गावस्कर की घटिया पारी का बचाव करने वाले टीम इंडिया के तत्कालीन मैनेजर जीएस रामचंद्रन ने 2 दिन बाद उनकी पारी को स्वार्थपूर्ण पारी करार दिया। उन्होंने बताया था कि गावस्कर ने उनसे कहा था कि पिच बहुत धीमी थी और शॉट खेलने में दिक्कत आ रही थी लेकिन यह बचकाना बचाव था क्योंकि इसी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाले इंग्लैंड ने 334 रन बनाए थे।
जब सुनील गावस्कर बने 'विलेन', भारत को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार
4 of 7
सुनील गावस्कर (फाइल फोटो)
- फोटो : Getty
हालांकि सुनील गावस्कर की इस खराब पारी के पीछे यह भी खबर आई कि वह टीम चयन से खासे नाराज थे, खासतौर से तेज गेंदबाजों की जगह फिरकी गेंदबाजों को तवज्जो नहीं दिए जाने से जिन्होंने पिछले सत्र में शानदार गेंदबाजी की थी।
कुछ का कहना था कि वह श्रीनिवास वेंकटराघवन को कप्तान बनाए जाने से भी नाराज थे।
विज्ञापन
जब सुनील गावस्कर बने 'विलेन', भारत को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार
5 of 7
प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देते सुनील गावस्कर (1982 की तस्वीर)
- फोटो : Getty
वहीं सुनील गावस्कर जिन्होंने उस समय अपनी इस पारी के बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन वर्षों बाद उन्होंने स्वीकार किया था कि यह उनके जीवन की बेहद खराब पारी थी। साथ ही यह दावा किया कि वह उस समय आउट ऑफ फॉर्म भी थे।
विज्ञापन
जब सुनील गावस्कर बने 'विलेन', भारत को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार
6 of 7
सुनील गावस्कर (फाइल फोटो)
- फोटो : Getty
इस शर्मनाक पारी के बाद भी सुनील गावस्कर को अगले मैचों के लिए टीम से बाहर नहीं किया गया। उन्होंने वर्ल्ड कप के अगले शेष 2 लीग चरण के मैचों में नाबाद 65 और 12 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपने करियर में 4 वर्ल्ड कप खेले जिसमें 1983 का वो टूर्नामेंट भी शामिल है जिसमें भारत वर्ल्ड चैंपियन भी बना था।
जिस दिन गावस्कर ने यह खराब पारी खेली उसी दिन ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन टर्नर ने 201 गेंदों में नाबाद 171 रनों की पारी भी खेली।
जब सुनील गावस्कर बने 'विलेन', भारत को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार
7 of 7
7 जून, 1975 से वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास की शुरुआत हुई, और इस दिन 4 मैच खेले गए अलग-अलग मैदानों पर। लॉर्ड्स पर भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं तो बर्मिंघम में न्यूजीलैंड ने ईस्ट अफ्रीका को धूल चटाई थी। न्यूजीलैंड ने भी 60 ओवर में 300 से ज्यादा यानी 309 रन बनाए जबकि ईस्ट अफ्रीका की टीम इतने ही ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बना सकी जिससे 181 रन से कीवी टीम ने जीत हासिल कर लिया।
दूसरे ग्रुप में भी इसी दिन 2 मैच खेले गए। लीड्स में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 73 रनों से हरा दिया। 279 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाक टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी और 53 ओवर में ही आउट हो गई। एक अन्य मुकाबला जो श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया और यह मैच कैरेबियाई टीम के हाथ लगी थी। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई जिसके जवाब में विंडीज ने 20.4 ओवर में यह मैच जीत लिया।