फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब लंदन की सड़कों पर महान क्रिकेटर सचिन का बेटा बेचने लगा रेडियो, फोटो हुआ वायरल

Sun, 12 Aug 2018 07:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आइए जानते हैं इंग्लैंड में अर्जुन ने ऐसा क्या कर दिया, जिसे देख सब काफी हद तक चकित रह गए।
विज्ञापन

2 of 6
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : file photo
बता दें कि भारतीय जूनियर टीम के सदस्य अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों इंग्लैंड दौरे का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। अर्जुन यहां मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के युवा क्रिकेटरों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : file photo
इंग्लैंड दौरे पर अर्जुन न सिर्फ एमसीसी के युवा क्रिकेटरों के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं, बल्कि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बारिश आने के वक्त ग्राउंड स्टाफ की मदद भी करते दिखाई दिए।

4 of 6
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : file photo
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सचिन के बेटे अर्जुन को स्टेडियम के बाहर डिजिटल रेडियो बेचते देखा गया। जिसके बाद लोगों के मन में कई तरह से सवाल खडे़ होने लगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर अर्जुन की तस्वीर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अर्जुन तेंदुलकर
इस तस्वीर में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह भी नजर आ रहे हैं। हरभजन ने अपने साथ मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर लिखा, 'देखो कौन रेडियो बेच रहा है। अभी तक पचास रेडियो बेच चुका है और कुछ ही बाकी बचे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन तेंदुलकर
बता दें कि इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की वजह मैच को रोक दिया गया था। उस समय उन्होंने ग्रांउंड स्टाफ की मदद भी की थी। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एर फोटो पोस्ट किया था। पोस्ट में लिखा गया था, 'अर्जुन न सिर्फ एमसीसी के युवा क्रिकेटरों के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं, बल्कि वह हमारे ग्राउंड स्टाफ की मदद भी कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें