फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo में फंसे थे लसिथ मलिंगा, बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ने लगाए थे आरोप

Wed, 28 Aug 2019 02:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी के साथ मलिंगा
अपनी सटीक और तेज तर्रार यॉर्कर के लिए मशहूर श्रीलंकाई पेसर लसिथ मलिंगा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 अगस्त 1983 को जन्में मलिंगा अपने खेल के अलावा उस वक्त गलत वजहों से चर्चा में आ गए थे जब बॉलीवुड की मशहूर गायिका ने उनपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

2 of 5
लसिथ मलिंगा संन्यास - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 2018 में समूचे विश्व समेत भारत में भी #Metoo मुहिम अपने चरम पर था। सोशल मीडिया पर पीड़ित युवतियां, महिलाएं खुद के साथ घटी यौन शोषण की घटनाओं से पर्दा उठा रहीं थीं। उसी वक्त श्रीलंका के पूर्व कप्तान और हाल ही में संन्यास लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी संगीन आरोप लगे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
चिनमयी श्रीपदा
मलिंगा पर आरोप लगाया था भारत की प्लेबैक सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने। सोशल मीडिया पर किसी अनजान पीड़िता की बात रखते हुए श्रीपदा ने एक पोस्ट लिखा। जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान मुंबई के एक होटल में मलिंगा ने उससे बलात्कार करने की कोशिश की। 

4 of 5
चिनमयी श्रीपदा का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
पीड़िता के जिस बयान को चिनमयी श्रीपदा ने पोस्ट किया था उसमें लिखा था कि, 'मैं अपना नाम सामने नहीं लाना चाहती। कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान में मुंबई के एक होटल में मैं अपनी एक दोस्त को खोज रही थी। अचानक मुझे मलिंगा मिले और उन्होंने कहा कि मेरी फ्रेंड उनके कमरे में है। मैं वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं था। इसी बीच मलिंगा ने मुझे बिस्तर पर गिरा दिया और मेरे ऊपर लेट गए। मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन मुझे कामयाबी नहीं मिली। मैंने अपनी आंखे बंद कर लीं। तभी डोरबेल बजी और होटल का स्टाफ किसी काम अंदर आया। मैने इसका फायदा उठाया और सीधे वॉशरूम में चली गई जहां अपना चेहरा साफ करके उस कमरे से भाग निकली। मुझे पता है कि लोग कहेंगे कि वह मशहूर व्यक्ति है और मैं जानबूझकर उसके पास गई थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर चिनमयी श्रीपदा का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया था। हालांकि इसके बाद क्रिकेटर की ओर से इस मामले में कोई सफाई या बयान नहीं आया था। मलिंगा ने अपने करियर में कुल 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट्स हासिल किए हैं और 226 वनडे मुकाबलों में उनके नाम कुल 338 विकेट्स दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें