1999 में कपिल देव का नाम मैच फिक्सिंग में भी आया था, हालांकि इन आरोपों को बाद में खारिज कर दिया गया था। कपिल देव ने 131 टेस्ट की 184 पारियों में 5248 रन बनाए, जिसमें 27 अर्धशतक और 8 शतक शामिल थे। जबकि 225 वन-डे मैचों की 198 पारियों में 3783 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 14 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया था। वन-डे मुकाबलों में कपिल ने सर्वाधिक स्कोर नाबाद 175 रन बनाए। कपिल देव ने 356 इंटरनेशनल मैचों में 687 विकेट लिए थे। टेस्ट मैचों में उन्होंने 434 विकेट झटके थे।