किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे टीम की जीत से बड़ा कुछ नहीं होता। क्रिकेटर सेंचुरी बनाए या हैट्रिक ले, अगर टीम को जीत नहीं दिला पाए, तो उनके मेहनत बेकार ही जाती है। एक दिवसीय क्रिकेट में 40 बार हैट्रिक ली गई है, मगर जरूरी नहीं कि हर हैट्रिक का नतीजा टीम को जीत के रूप में ही मिला हो। जानिए वनडे क्रिकेट में किन खिलाड़ियो की हैट्रिक बेकार गई:
विज्ञापन
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
2 of 9
शहादत हुसैन
- फोटो : getty
शहादत हुसैन (बांग्लादेश)
बांग्लादेश के गेंदबाज शहादत हुसैन 2 अगस्त 2006 को हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ हैट्रिक ली थी। मगर बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद जिंबाब्वे को 2 विकेट से जीत मिली और हुसैन की हैट्रिक का कोई खास फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
3 of 9
शेन बॉन्ड
- फोटो : getty
शेन बॉन्ड (न्यूजीलैंड)
14 जनवरी 2007 को रफ्तार के सौदागर शेन बॉन्ड से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में हैट्रिक ली थी। मगर बॉन्ड भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और कंगारू टीम 105 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत गई।
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
4 of 9
लसिथ मलिंगा
- फोटो : getty
लसिथ मिलंगा (श्रीलंका)
28 मार्च 2007 का यह मैच इतिहास बन गया। गुयाना मे खेले गए मैच में मलिंगा ने इस मैच में सिर्फ हैट्रिक ही नहीं ली, बल्कि 4 गेंद पर 4 विकेट लिए। मगर इसके बावजूद वो साउथ अफ्रीकी टीम को 1 विकेट से जीतने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
5 of 9
डैनियल क्रिस्चन
- फोटो : getty
डैनियल क्रिस्चन (ऑस्ट्रेलिया)
2 मार्च 20012 के दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डैनियल क्रिस्चन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली, मगर ऑस्ट्रेलिया यह मैच अपने घर में ही हार गई। मेलबॉर्न में खेले गए इस मैच को कंगारू टीम ने 9 रनों से गंवाया।
विज्ञापन
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
6 of 9
क्लिंट मैके
- फोटो : getty
क्लिंट मैके (ऑस्ट्रेलिया)
14 सिंतबर 2013 को कार्डिफ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज क्लिंट मैके ने 3 गेंदों पर 3 अंग्रेज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैड इस मैच में 3 विकेट से जीता।
विज्ञापन
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
7 of 9
प्रॉस्पर उत्सेया
- फोटो : getty
प्रॉस्पर उत्सेया (जिंबाब्वे)
जिंबाब्वे के गेंदबाज प्रॉस्पर उत्सेया ने हैट्रिक ली, मगर टीम की हार नहीं टाल सके। 29 अगस्त 2014 को हरारे में खेले गए इस वनडे को साउथ अफ्रीकी टीम ने 61 रनों से अपने नाम किया।
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
8 of 9
स्टीवन फिन
- फोटो : getty
स्टीवन फिन (इंग्लैंड)
14 फरवरी 2015 को इंग्लैंड के गेंदबाज स्टीवन फिन ने मेलबॉर्न वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली, मगर वो टीम के लिए जीत के नायक नहीं बन सके। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 11 रनों से अपने नाम किया।
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
9 of 9
जेम्स फॉक्नर
- फोटो : getty
जेम्स फॉक्नर (ऑस्ट्रेलिया)
इस सूची में जेम्स फॉक्नर सबसे ताजा नाम हैं। 24 अगस्त 2016 को फॉक्नर ने श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों को लगातार चलता किया, मगर फॉक्नर का नीजी प्रदर्शन टीम को 82 रनों की शिकस्त से नहीं बचा सका और श्रीलंका मैच जीत गया।