फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन सी बात बनाती है जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को खास?

Fri, 06 Dec 2019 12:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
लाइन, लेंथ, रफ्तार, यॉर्कर, बाउंसर, इन स्विंग, आउट स्विंग। एक तेज गेंदबाज को और चाहिए क्या? इन सभी हथियारों से लैस योद्धा हैं जसप्रीत बुमराह। भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी का यह अगुवा आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहा है। 6 दिसंबर 1993 को गुजराज के अहमदाबाद में जन्में बुमराह की प्रतिभा का लोहा दुनिया ने पहली बार IPL में देखा। दुनिया की सबसे महंगी लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के सामने बुमराह ने न सिर्फ खुद को साबित किया बल्कि आज अपनी मेहनत के दमपर विश्व के नंबर एक वन-डे गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन

2 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
बुमराह की खासियत

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में सबसे खास बात है उनके 'क्लियर थॉट्स' यानी स्पष्ट सोच। गेंद फेंकने से पहले जब वो अपने बॉलिंग मार्क पर जाते हैं तो उन्हें किसी तरह का भ्रम नहीं रहता। वो 'डबल मांइडेड' नहीं होते। वो 'ओवर कॉन्फिडेंस' का शिकार नहीं है लिहाजा उन्हें अपनी कमजोरियों का अहसास भी है।

टेस्ट क्रिकेट से लेकर टी-20 तक की गेंदबाजी के लिये उनके पास अलग अलग प्लान हैं, उनमें सीखने की जबरदस्त क्षमता है। अलग अलग फॉरमेट और अलग-अलग पिच पर किस तरह की गेंदबाजी असरदार रहेगी ये बात वो हर रोज सीखते हैं। यही वजह है कि तीनों फॉरमेट में वो इस वक्त टीम इंडिया के सबसे जबरदस्त गेंदबाज हैं। वनडे क्रिकेट में वो लंबे समय से आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन को ही बनाया अपना ताकतवर हथियार

बुमराह का गेंदबाजी एक्शन काफी अलग है. वो 'स्लिंग आर्म' से गेंदबाजी करते हैं। करियर के शुरुआती दिनों में उनकी 'लिमिटेशन' थी कि वो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद बाहर नहीं निकाल पाते थे, उनके पास आउटस्विंग नहीं थी। बुमराह ने इस कमजोरी को समझा और नेट्स में नई तरह से तैयारी की। जल्दी ही वो अपने आक्रमण में 'आउटस्विंग' भी लेकर आए।

जस्सी की सटीक 'यॉर्कर' की तारीफ दुनिया का हर बल्लेबाज करता है। बुमराह ने हाल के दिनों में अपनी शॉर्ट गेंद पर भी जबरदस्त मेहनत की है। बुमराह की शॉर्टपिच गेंद की भी 'एक्यूरेसी' जबरदस्त होती है, उनकी शॉर्टपिच गेंदों पर बचना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं है। बुमराह का होना इस समय भारतीय क्रिकेट का सबसे सकारात्मक पहलू है।
विज्ञापन

4 of 4
जसप्रीत बुमराह
भारत के इस युवा स्टार गेंदबाज के नाम 58 वनडे में 103, 12 टेस्ट में 62 और 42 टी-20 में 51 विकेट दर्ज हैं। बुमराह ने साल 2016 में वनडे टीम इंडिया में अपना डेब्यू किया। वह अपने डेब्यू साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं।

जसप्रीत बुमराह ने साल 2013 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया। इस सीजन में उन्होंने केवल दो मैच खेले लेकिन सबको अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन से प्रभावित किया. इसके बाद अगले साल 2014 में अपनी शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें