फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अच्छा हुआ श्रीसंत ने टी20 विश्वकप में पकड़ा वो कैच, नहीं तो आईपीएल से पहले ही हो जाता यह कांड'

Wed, 19 Sep 2018 04:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
harbhajan and sreesanth
एशिया कप में आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच वो हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है, जिसका इंतजार दोनों मुल्कों के क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे है। इसी दौरान टीम इंडिया की दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भारत-पाक के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप फाइनल (2007) के बारे में जिक्र करते हुए कुछ खास बातों पर चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 6
ms dhoni
बता दें कि टी-20 विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया ऐसे वक्त में हार के मुंह से जीत छीन लाई थी, जब सभी फैंस यह मान चुके थे कि पहले टी-20 विश्व कप का विजेता पाकिस्तान ही होगा। कप्तान धोनी ने मैच के आखिरी ओवर में मिडियम फास्ट बॉलर जोगिंदर शर्मा पर भरोसा दिखाया था। इस ओवर में पाक को जीत के लिए 6 गेंदों पर महज 13 रन की दरकार थी।
विज्ञापन

3 of 6
International Cricketer and DSP Joginder Sharma
जोगिंदर शर्मा इतने घबराए हुए थे कि उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंक दी। इसके बाद कप्तान धोनी से बातचीत के बाद उन्होंने ओवर की पहली लीगल डिलीवरी पर कोई रन नहीं दिया। हालांकि दूसरी ही गेंद पर पाक कप्तान मिसबाह उल हक ने छक्का जड़ दिया। अब पाक को जीत के लिए चार गेंदों पर छह रन चाहिए थे।

4 of 6
एस श्रीसंत - फोटो : ESPN
ओवर की तीसरी गेंद पर मिसबाह जल्दबाजी में विकेटकीपर कप्तान धोनी के सिर के ऊपर से स्कूप शॉट खेल बैठे और गेंद सीधे श्रीसंत के हाथ में चली गई। इसी के साथ भारत ने पहले टी-20 विश्व कप में जीद दर्ज कर इतिहास रच दिया। हालांकि एक शो में जब हरभजन से पूछा गया कि यदि श्रीसंत वो कैच छोड़ देते तो क्या होता।
विज्ञापन

5 of 6
ind vs pak
इस पर भज्जी ने कहा, 'यह संयोग था कि मिसबाह उस दिन अपना फेवरेट शॉट खेलने से जरा चूक गए थे। खास बात यह है कि उस दिन श्रीसंत ने भी आखिरी समय में गजब का प्रदर्शन किया, जैसा कि आमतौर पर वो नहीं करते।' बातचीत के दौरान भज्जी ने इशारा किया कि पहले आईपीएल में मैदान पर हमारे बीच जो हुआ, अगर वो कैच छोड़ते तो उसी दिन हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरभजन सिंह और एस श्रीसंत - फोटो : sportskeeda
गौरतलब है कि आईपीएल के पहले संस्करण में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब में हुए एक मुकाबले के बाद दोनों के बीच कुछ कहा-सुनी हो गई थी और हरभजन ने बीच मैदान ही श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें