मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चयन समिति ये फैसला नहीं कर पा रही है कि क्या टी20 विश्व कप की टीम में आजमाए हुए और परखे हुए खिलाड़ियों को मौका देना है या युवा खिलाड़ियों के आईपीएल फॉर्म पर भरोसा करना है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम की घोषणा करने के लिए एक मई का समय दिया है। इसे खत्म होने में अब बस दो दिन का समय बचा है। अब तक सिर्फ एक देश न्यूजीलैंड ने अपने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। भारतीय क्रिकेट में भी पिछले कुछ हफ्ते से काफी हलचल है। मीडिया रिपोर्ट्स में टीम को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने तो अलग-अलग माध्यमों से अपनी-अपनी टीम भी बनाई है। हालांकि, टीम क्या होगी, इसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है।
विज्ञापन
2 of 7
रोहित, हार्दिक और अगरकर
- फोटो : BCCI/ICC/IPL
रिपोर्ट्स में भी यह भी दावा किया गया था कि भारतीय कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने शनिवार को नई दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात की थी। साथ ही टीम के चयन पर बातचीत की थी। एक मई को डेडलाइन के अंतिम दिन अगरकर टीम की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
रोहित और अगरकर
- फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चयन समिति ये फैसला नहीं कर पा रही है कि क्या टी20 विश्व कप की टीम में आजमाए हुए और परखे हुए खिलाड़ियों को मौका देना है या युवा खिलाड़ियों के आईपीएल फॉर्म पर भरोसा करना है। ऐसे में टीम का चयन बोर्ड और चयनकर्ताओं के लिए एक कठिन कॉल है। यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता आगामी टी20 विश्व के लिए किन खिलाड़ियों वेस्टइंडीज और अमेरिका भेजना चाहते हैं। हालांकि, इससे पहले चयनकर्ताओं के पास कई चुनौतियां और परेशानियां हैं, जिसका हल अभी तक वह नहीं निकाल सके हैं। आइए जानते हैं वह चुनौतियां कौन सी हैं...
4 of 7
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup
1. बैक-अप विकेट कीपर
टी20 विश्व कप की टीम में ऋषभ पंत का चयन तय माना जा रहा है। वह शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन उनके बैकअप को लेकर चयनकर्ता संशय में हैं। केएल राहुल और संजू सैमसन दोनों ही शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, दोनों अलग-अलग तरह के खिलाड़ी हैं। राहुल जहां पारी को बनाने में बाद में खुलकर शॉट्स लगाने में विश्वास रखते हैं, वहीं सैमसन में कभी भी गियर बदलने और लंबे छक्के लगाने में महारत हासिल है। आईपीएल में सैमसन का प्रदर्शन असाधारण रहा है, वहीं राहुल के अनुभव को भी बोर्ड महत्व देता है।
विज्ञापन
5 of 7
यशस्वी और शुभमन
- फोटो : IPL/BCCI/ICC/CricketWorldCup
2. तीसरा ओपनर
भारत के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 विश्व कप में भारत के लिए पारी का आगाज कर सकते हैं, लेकिन तीसरे सलामी बल्लेबाज का स्थान भी खुला है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल इस सीजन कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। केएल राहुल और संजू सैमसन को भी बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी शानदार फॉर्म में दिखे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
बुमराह, अर्शदीप और सिराज
- फोटो : IPL/BCCI/PTI
3. बुमराह के साथ कौन होंगे तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह का चुना जाना तय है, जबकि मोहम्मद सिराज दूसरे पेस बॉलर के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, सिराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में चयनकर्ता उनके फॉर्म को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। आवेश खान, मुकेश कुमार, मयंक यादव, संदीप शर्मा और अर्शदीप सिंह कुछ अन्य विकल्प हैं जिन पर विचार किया जा रहा है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'टीम मैनेजमेंट अपने उन खिलाड़ियों पर भरोसा करना चाहता है जिन्हें उन्होंने तैयार किया है। सिराज और अर्शदीप के रन खर्च करने को लेकर चिंताएं हैं। टी20 मैचों में आपको अपनी टीम द्वारा दिए गए लक्ष्य का बचाव करने के बारे में सोचना होता है। भले ही आप इसे 10 रन से भी जीतें। जसप्रीत बुमराह अलग क्लास हैं। दूसरों की तुलना उनके साथ नहीं की जानी चाहिए। विश्व कप में 'इम्पैक्ट प्लेयर' का नियम नहीं होगा। जैसे अक्षर पटेल अपनी इकोनॉमी रेट के साथ शानदार प्रदर्शन रहे हैं।
युवराज सिंह, शिवम दुबे और रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI/PTI
4. पावर हिटर्स
हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा चयनकर्ता के पसंदीदा हैं। हालांकि, आईपीएल के इस सीजन में दोनों बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं दिखे हैं। मध्यक्रम में और पावर हिटर्स के तौर पर उनका खराब प्रदर्शन चिंता का विषय है जिससे चयनकर्ताओं को शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित होना पड़ा। यहां तक कि तिलक वर्मा जैसे किसी खिलाड़ी को भी चुनने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन चयनकर्ताओं के पास सीमित जगह है।