फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 में भारत ने 2-1 से हराया था, दो साल बाद भी बदले की आग में जल रहा यह ऑस्ट्रेलियाई

Mon, 14 Dec 2020 12:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही हो, लेकिन सीनियर ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि मौजूदा टीम काफी मजबूत है और 2018 से बेहतर स्थिति में है जब भारत ने उसे 2-1 से हराया था। भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलने जा रहे लियोन ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमें पता है कि भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला में क्या हुआ था और वे कितना अच्छा खेले थे। हमने इस पर बात की है और रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : File
लियोन ने कहा, 'मैं अपनी रणनीति नहीं बता सकता लेकिन टीम का मनोबल ऊंचा है और हम दो साल पहले से बेहतर स्थिति में हैं। यह काफी रोमांचक और मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम है। हमने अपना होमवर्क किया है और हम अच्छे प्रदर्शन को तैयार हैं। खिलाड़ियों का चोट के कारण बाहर होना निराशाजनक है क्योंकि हमें पता है कि डेविड वार्नर कितना शानदार खिलाड़ी है।'
विज्ञापन

3 of 5
नाथन लियोन - फोटो : ट्विटर
न्यू साउथ वेल्स के 33 वर्षीय लियोन ने कहा, 'वह पूरी तैयारी में है। वह बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं है बल्कि दूसरों को भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है, उसके पास अपार अनुभव है इसलिए अभ्यास नहीं मिल पाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।'

4 of 5
भारत के खिलाफ सात बार पारी में पांच या अधिक विकेट ले चुके लियोन ने खुशी जताई कि उनके करीबी दोस्त मिशेल स्टार्क टीम में है और पूरी तरह से तैयार हैं, 'हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपना काम बखूबी करें। मेरे लिए यह मेरी कामयाबी नहीं बल्कि टीम में मेरी भूमिका और 20 विकेट लेने में मदद करने को लेकर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : PTI
लियोन 400 टेस्ट विकेट से दस विकेट दूर हैं और इस मुकाम पर पहुंचने वाले शेन वार्न के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर होंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने जहां से शुरू किया था और जहां तक पहुंचा हूं, यह काफी रोचक है। उम्मीद है कि 400 विकेट तक पहुंच सकूंगा। भारत जैसी टीम के खिलाफ गेंदबाजी में मजा आता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें