ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने बुधवार को डेविड वार्नर की जमकर तारीफ की। पेन ने कहा कि वार्नर की उपस्थिति मात्र से हमारी टीम बेहतर बन जाती है और अन्य खिलाड़ियों को उत्साह और ऊर्जा से भर देती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेविड वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
वार्नर चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी सिडनी में गुरुवार से शुरू होने वाले तीसरे मैच की वापसी करने की संभावना है भले ही वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
पेन ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'उम्मीद है कि वह खेलेगा और अच्छा प्रदर्शन करेगा और इससे विरोधी टीम पर सीधे दबाव बन जाएगा। हम किसी भी टीम के खिलाफ खेल रहे हों जब डेविड वार्नर टीम में होता है तो हमारी टीम उनके स्कोर या उनके आने से मिलने वाली ऊर्जा से बेहतर बन जाती है।'
4 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'वह हमारे मध्यक्रम का बचाव करता है क्योंकि उसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ आते हैं। ये बल्लेबाज तब उतरते हैं जब गेंदबाज थोड़ा थके होते हैं और इसका फायदा मिलता है। इसलिए डेविड हमारे लिए अहम भूमिका निभाता है।'
पेन ने कहा, 'डेविड कमाल का बल्लेबाज है। वह साथी खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरता है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप अपनी टीम में चाहते हो। वह वास्तव में ऊर्जावान, पेशेवर है जिसके साथ खेलना मुझे पसंद है।'