फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के बाद मैदान पर लौटने की कोशिश में जुटे हार्दिक, VIDEO में लंगड़ाकर चलते दिख रहे हैं

Wed, 09 Oct 2019 03:59 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंदन में अपनी लोअर बैक इंजरी की सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद हार्दिक धीरे धीरे अपने सामान्य जीवन में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। ऑपरेशन के लगभग चार पांच दिन बाद उन्होंने चलना शुरू कर दिया है। मंगलवार को हार्दिक ने चोट से उबरने का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, जो अब वायरल हो गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक द्वारा पोस्ट किया गए 57 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि, कैसे वह सर्जरी के बाद उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक ने इस विडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'बेबी स्टेप्स, लेकिन मुझे पूरी फिटनेस हासिल करने के सफर की शुरुआत यहीं से है। आप सभी के सपोर्ट और दुआओं के लिए शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
हार्दिक पांड्या
सर्जरी के बाद भी इससे उबरने में पंड्या को पांच महीने तक का समय लग सकता है। पंड्या पीठ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। वह बांग्लादेश के खिलाफ भी टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से भी आराम दिया गया था। वहीं इस साल की शुरुआत में इस चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
हार्दिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई टी 20 सीरीज का हिस्सा थे, हालंकि उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली। इसी दौरान उनका पुराना दर्द फिर से उभर आया। पीठ के निचले हिस्से में उन्हें यह चोट पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी थी, हालांकि चोट के फिर से उभरने से पहले वह आईपीएल और वर्ल्ड कप में भी खेले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें