फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी विदेशी गेंदबाजों के लिए था जहर, अब 40 की उम्र में रणजी में ढा रहा कहर

Thu, 17 Jan 2019 05:41 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Wasim Jaffer
वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को विदर्भ के लिए खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा। इसके साथ ही जाफर ने 251 फार्स्ट क्लास मैच में 19 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं।

इससे पहले सुनील गावस्कर 25,834, सचिन तेंदुलकर 25,396, राहुल द्रविड़ 23,794 वीवीएस लक्ष्मण 19,730 रनों के साथ लिस्ट में टॉप स्थान घेरे हुए हैं। जाफर के अब फर्स्ट क्लास करियर में 19,079 रन हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Wasim Jaffer
वह वीवीएस लक्ष्मण के स्कोर को पीछे छोड़ने से ज्यादा दूर नहीं हैं। मौजूदा मैच में उन्होंने 296 गेंद पर 206 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 26 चौके लगाए। उत्तराखंड के खिलाफ इस मैच में विदर्भ ने 438/5 रन बनाकर 86 रनों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

3 of 5
वसीम जाफर
रणजी के इस सीजन में जाफर 86 से अधिक की औसत से 969 रन बनाए हैं। इस दोहरे शतक से पहले उन्होंने 98, 178 और 126 रन की पारी खेली थी। 40 की उम्र में भी यह बल्लेबाज हैरतंगेज प्रदर्शन कर रहा है।

4 of 5
वसीम जाफर
अपने करियर में जाफर ने 9वीं बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा वह दो बार तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। वसीम जाफर ने साल 2015 में मुंबई का साथ छोड़ा था।इ सके बाद वो वेस्ट जोन के साथ भी जुड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वसीम जाफर
साल 2015 में वो रणजी ट्रॉफी क्रिकेट के इतिहास में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। टीम इंडिया के लिए वो 31 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 34.10 की औसत से 1,944 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें