वसीम जाफर
इस खिलाड़ी के नाम कई शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। बता दें कि वसीम जाफर घरेलू क्रिकेट के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कभी कोई फाइनल मुकाबला नहीं हारा है। जाफर 1996-97 से 2012-13 के बीच 8 बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहे और अब लगातार दो बार से उन्होंने विदर्भ को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई। इस सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 4 सेंचुरी लगाईं और 69.13 के औसत से 1037 रन बनाए।