फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन या द्रविड़ नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज को आउट करके सबसे ज्यादा खुश हुए अकरम

Mon, 13 Nov 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
वसीम अकरम
पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतीय बल्लेबाजों में अपने सबसे स्पेशल विकेट का खुलासा किया है। 'स्विंग के सुल्तान' के नाम से मशहूर अकरम ने कहा कि एक भारतीय बल्लेबाज को आउट करने में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी, वो कोई और नहीं बल्कि महान सुनील गावस्कर हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सुनील गवस्‍कर
अकरम ने गल्फन्यूज से कहा, 'मैंने कई महान बल्लेबाजों को गेंदबाजी की, लेकिन मेरी लिए सुनील गावस्कर का विकेट इनाम रहा। वो महान ओपनर हैं। अगर किसी को बल्लेबाजी की सही तकनीक सीखना हो तो वो गावस्कर को बल्लेबाजी करते देख सकता है, जो बिना हेलमेट के शीर्ष स्तर की बल्लेबाजी करते थे।'
विज्ञापन

3 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN
वहीं अकरम ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को खेल का सही मास्टर करार दिया। 1992 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य अकरम ने कहा कि तेंदुलकर महान व्यक्ति हैं, वो खेल के सही मास्टर हैं। इतने लंबे करियर के बावजूद कोई विवाद नहीं। उनके लिए मैदान के अंदर और बाहर सिर्फ क्रिकेट ही है। विश्व ने सचिन के रूप में विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर देखा।'

4 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN
यह पहला मौका नहीं है जब अकरम ने सचिन तेंदुलकर की तारीफ की हो। उन्होंने 2015 में खलीज टाइम्स को कहा था, 'मुझे एहसास था कि सचिन में कुछ स्पेशल है। जब उन्होंने हमारे खिलाफ डेब्यू किया तो हम सभी उसकी तकनीक देखकर दंग रह गए थे और फिर चोट लगने के बावजूद जिस अंदाज में उसने खेला वो अविश्वसनीय था।'
विज्ञापन

5 of 6
सचिन तेंदुलकर
उन्होंने आगे कहा, 'प्रतिभा होने से अलग मैंने वो समय भी देखा जब उन्हें अपने शॉट्स खेलने होते थे। उन्होंने मुझे सही साबित किया। तेंदुलकर ने 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक जमाए और वर्ल्ड के बेस्ट बैट्समैन भी बने।' इसी के साथ वसीम अकरम ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
बकौल अकरम, 'कोहली आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाज हैं। 32 अंतर्राष्ट्रीय शतक और उसमें से अधिकांश लक्ष्य का पीछा करते हुए, यह उनकी महानता साबित करता है। कोहली स्पेशल हैं और उनकी बल्लेबाजी नए-नए कमाल कर रही हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें