फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर ने पाला 'गाबा' नाम का कुत्ता, यहीं तोड़ा था ऑस्ट्रेलिया का गुरूर

Mon, 05 Apr 2021 08:56 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गाबा और सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
वाशिंगटन सुंदर के लिए बीता कुछ समय किसी सुनहरे सपने सा गुजरा। ऑस्ट्रेलिया में अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में डेब्यू का मौका मिला। विपरित हालातों को दोनों हाथों से भुनाते हुए इस युवा स्पिन ऑलराउंडर ने कमाल कर दिया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने चार विकेट चटकाए और फिर 62 रन पीटकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। नतीजतन 32 साल बाद गाबा में ऑस्ट्रेलिया का गुरूर टूटा और किसी टीम ने उसे हराया। अब उस मैच को सुंदर ने सदा याद रखने के लिए सुंदर ने जो किया वो दिलचस्प है।
विज्ञापन

2 of 5
गाबा के साथ सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर सुंदर ने अपने पालतू कुत्ते की फोटो पोस्ट की और बताया कि इसका नाम गाबा है, उन्होंने इसे चार पैरों वाला दोस्त बताया। साथ ही ये भी कहा कि उन्होंने अपने इस दोस्त का नाम गाबा इसलिए रखा है, ताकि उस ऐतिहासिक जीत की याद बरकरार रहे।


 
विज्ञापन

3 of 5
वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी - फोटो : ट्विटर @BCCI
भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक अगुवा अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में यह किला फतह किया गया था। अब, IPL 2021 का आगाज भी एकदम करीब है। सुंदर, RCB के एक्स फैक्टर खिलाड़ी हैं। पावरप्ले में किफायती धीमी गेंदबाजी और अंतिम ओवर्स में बड़े शॉट खेलने की काबिलियत उन्हें प्लेइंग इलेवन का पक्का खिलाड़ी बनाती है।

4 of 5
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : instagram@washisundar555
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि आरसीबी को आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला खेलना है। सामने गत विजेता मुंबई इंडियंस की टीम होगी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मैदान सजेगा, लेकिन कोरोना वायरस के चलते मुकाबले खाली स्टेडिमय में ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL
टीम इस प्रकार है:  विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, फिन एलेन, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, एडम जांपा, काइल जैमीसन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैनियल क्रिस्टियन, केएस भरत, सुयश प्रभुदेसाई, डैनियल सैम्स, हर्षल पटेल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें