फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉर्नर 'ऑरेंज कैप' और रबाडा 'पर्पल कैप' की दौड़ में अब भी सबसे आगे, इन खिलाड़ियों से है खतरा

Tue, 07 May 2019 08:30 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rabada and warner
डेविड वॉर्नर और कागिसो रबाडा का इंडियन टी-20 लीग 2019 का सफर भले ही लीग चरण में ही समाप्त हो गया, लेकिन शुरुआती मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ये दोनों अब भी क्रमश: 'ऑरेंज कैप' और 'पर्पल कैप' के प्रबल दावेदार बने हुए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेविड वॉर्नर
वॉर्नर ने सनराइजर्स की तरफ से 12 मैचों में एक शतक और आठ अर्धशतकों की मदद से 692 रन बनाए। इसके बाद वह विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में स्वदेश लौट गए लेकिन अब भी इंडियन टी-20 लीग के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ऑरेंज कैप इस आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के पास ही है। 
विज्ञापन

3 of 6
kl rahul
वॉर्नर के अलावा केएल राहुल (593) और आंद्रे रसेल (510) ही वर्तमान सत्र में अभी तक 500 से अधिक रन बना पाए हैं, लेकिन इन दोनों की टीमें क्रमश: पंजाब और कोलकाता लीग चरण में ही बाहर हो गई हैं। वॉर्नर के लिए अभी मुंबई के क्विंटन डिकॉक और दिल्ली के शिखर धवन थोड़ी चुनौती बने हुए हैं। 
 

4 of 6
डिकॉक
डिकॉक ने 492 रन बनाये हैं और उन्हें अब अधिक से अधिक तीन मैच खेलने को मिलेंगे जिसमें 200 से अधिक रन बनाने पर ही वह ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं। यही स्थिति धवन की है जिनके नाम पर 486 रन दर्ज हैं। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (446 रन) और ऋषभ पंत (401) हर मैच में बड़ी पारियां खेलकर ही ऑरेंज कैप के दावेदार बन पाएंगे। 
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलने वाली 'पर्पल कैप' अभी दिल्ली के रबाडा के पास है जिन्हें पीठ दर्द के कारण दक्षिण अफ्रीका ने ऐहतियात के तौर पर स्वदेश बुला दिया है। रबाडा ने 12 मैचों में 25 विकेट लिये हैं। उनकी पर्पल कैप के लिये सबसे बड़ा खतरा उनके हमवतन इमरान ताहिर बने हुए हैं जिन्होंने चेन्नई की तरफ से अब तक 21 विकेट लिये हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चार टीमों में से हैदराबाद के खलील अहमद और मुंबई के जसप्रीत बुमराह ने 17-17, चेन्नई के दीपक चाहर ने 16 तथा हैदराबाद के राशिद खान और मुंबई के लेसिथ मलिंगा ने 15 -15 विकेट लिये हैं और असाधारण प्रदर्शन के दम पर वे पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें