वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के कई जानेमाने क्रिकेटर शामिल हुए। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में एक रंगारंग कार्यक्रम रखा, जिसमें सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज क्रिकेटर मौजूद रहे। वर्षों से इस स्टेडियम ने फैंस को कई यादगार पल दिए हैं, जिसमें 2011 के वनडे विश्व कप में इसी मैदान पर भारत की जीत भी शामिल है। यह तेंदुलकर, गावस्कर और रोहित जैसे क्रिकेटरों का होम ग्राउंड भी रहा है। सालगिरह समारोह के दौरान गावस्कर ने अपने शानदार डांस मूव्स के साथ सभी फैंस को एक विजुअल ट्रीट भी दी।
विज्ञापन
2 of 4
वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ
- फोटो : Twitter
गावस्कर ने किया डांस, सचिन ने गाया गाना
वायरल हो रहे एक वीडियो में गावस्कर को लोकप्रिय संगीतकार और गायक शेखर रवजियानी के साथ प्रसिद्ध बॉलीवुड गाना 'ओम शांति ओम' पर अपना थिरकते दिखे। जब फैंस गावस्कर के मूव्स का आनंद ले रहे थे, तभी शेखर ने सचिन तेंदुलकर को गाने के लिए कहा। उनकी रिक्वेस्ट को पूरा करते हुए 'मास्टर ब्लास्टर' ने फैंस के लिए 'ओम शांति ओम' गाना गाया। इसके बाद गावस्कर ने शेखर की सुर में सुर मिलाया।
विज्ञापन
3 of 4
वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ
- फोटो : Twitter
कई दिग्गज कार्यक्रम में हुए शामिल
इस कार्यक्रम में मुंबई क्रिकेट के दिग्गजों ने हिस्सा लिया। इनमें रोहित शर्मा, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे और डायना एडुल्जी सहित पूर्व और वर्तमान भारतीय क्रिकेट कप्तान शामिल रहे। इस दौरान मुंबई के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज पुरुष और महिला खिलाड़ी भी मौजूद थे। सभी ने अपने करियर और भारत की समग्र क्रिकेट यात्रा को आकार देने में स्टेडियम के महत्व के बारे में बताया।
वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ
- फोटो : Twitter
सचिन ने गावस्कर को केक खिलाया
इस हफ्ते की शुरुआत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) और उसके प्रशंसकों को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्हें वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी गई थी। इस मौके पर एमसीए के पदाधिकारियों और शीर्ष परिषद के सदस्यों ने वानखेड़े स्टेडियम की सम्मानित विरासत का जश्न मनाते हुए एक कॉफी टेबल बुक और स्मारक डाक टिकट जारी किया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने और सुनील गावस्कर के 75वें जन्मदिन के जश्न के साथ शाम और भी उज्जवल हो गई। सचिन गावस्कर को केक खिलाते भी दिखे।