फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL T20: वानखेड़े के नाम दर्ज हुआ यह खास रिकॉर्ड, पर पाक के तीन स्टेडियम अब भी हैं बहुत आगे

Mon, 25 Dec 2017 03:40 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई - फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडिमय में खेला जा रहा है। इस मैच के साथ ही वानखेड़े के नाम एक उपलब्धि जुड़ गई। इस मैदान पर यह 100वां टी20 मैच खेला जा रहा है, इस लिहाज से यह भारत का पहला और दुनिया का 9वां ऐसा मैदान है, जहां 100 या इससे अधिक टी20 मैचों का आयोजन हुआ है। आइए जानते हैं किस मैदान पर खेले गए हैं सबसे ज्यादा टी20 मैच...
विज्ञापन

2 of 9
Shere Bangla National Stadium - फोटो : File
दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 मैच का आयोजन शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर, ढाका में खेला गया है। इस स्टेडियम में 2010 से 2017 के बीच 201 मैच खेले गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
karachi national stadium - फोटो : File
इस सूची में दूसरा स्टेडियम कराची का नेशनल स्टेडियम है। पाकिस्तान के इस स्टेडियम में 2006 से 2014 तक 127 टी20 मैच खेले गए। बता दें कि पिछले कई सालों से पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के लिए कोई भी टीम नहीं जा रही है। 

4 of 9
lahore gaddafi stadium - फोटो : File
तीसरे नंबर है लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम। इस स्टेडिमय में 2005 से 2017 के बीच 115 टी20 मैच खेले गए हैं।  
विज्ञापन

5 of 9
rawalpindi cricket stadium - फोटो : File
चौथा स्टेडियम जहां 100 से ज्यादा टी20 मैच खेले गए हैं वो है भी पाकिस्तान का ही स्टेडियम है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 2012 से 2017 के बीच 112 टी20 मैचों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

6 of 9
Edgbaston cricket stadium - फोटो : File
पांचवें नंबर पर है बर्मिंघम का एजबेस्टन स्टेडियम। इस स्टेडियम पर 2003 से 2017 के बीच 110 टी20 मैच खेले गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Kennington Oval, London - फोटो : File
लंदन का केनिंगटन ओवल स्टेडिमय छठा ऐसा ग्राउंड है, जहां पर 2003 से 2017 के बीच 104 टी20 मैच खेले गए। 

8 of 9
Trent Bridge, Nottingham - फोटो : File
सातवें नंबर है नॉटिंघम का ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम, जहां पर 2003 से 2017 के बीच 104 टी20 मैचों का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन

9 of 9
Kingsmead, Durban - फोटो : File
आठवें नंबर है साउथ अफ्रीका के डरबन में मौजूद किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम। यहां पर 2004 से 2017 के बीच 104 टी20 मैच खेले गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें