न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के नाम सबसे ज्यादा कप्तानों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। नेहरा ने साल 1999 में मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज करने के 18 साल बाद विराट कोहली की कप्तानी में क्रिकेट को अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने 7 खिलाड़ियों की कप्तानी में क्रिकेट खेली। जिनमें अजहर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
किसे और क्यों सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं आशीष नेहरा?
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SELF
लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि नेहरा किस खिलाड़ी को सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं और क्यों? नेहरा ने इस बात का खुलासा संन्यास लेने के बाद किया लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब डिप्लोमैटिक तरीके से दिया। नेहरा ने कहा, ‘ मैं चाहे दादा (सौरभ ), वीरू (सहवाग), धोनी और विराट सहित अलग-अलग कप्तानों की कप्तानी में खेला। हर कप्तान की सोच अलग थी।
विज्ञापन
किसे और क्यों सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं आशीष नेहरा?
3 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : twitter
उनकी नजर में दादा बहुत आक्रामक कप्तान रहे। वीरू ने बहुत कम कप्तानी की लेकिन उन्होंने अपने हर खिलाड़ी को उसकी सोच के मुताबिक खेलने की आजादी देने वाले सकारात्मक सोच वाले कप्तान रहे। इसलिए वो उनके क्रिकेट करियर के सबसे पसंदीदा कप्तान रहे।
किसे और क्यों सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं आशीष नेहरा?
4 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : PTI
नेहरा ने कैप्टन कूल धोनी के बारे में कहा, मैं धोनी को बहुत चतुर और हालात को पढ़ने में माहिर कप्तान मानता हूं। धोनी की कप्तानी में ही नेहरा साल 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे। मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में चोटिल होने के कारण मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में नहीं खेल सके।
किसे और क्यों सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं आशीष नेहरा?
5 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : bcci
वहीं विराट कोहली की कप्तानी में करियर की समाप्ति पर नेहरा ने कहा, विराट कोहली मिजाज से आक्रामक हैं और टीम के हर खिलाड़ी को उसी अंदाज में मैदान पर बेहतरीन करने को प्रेरित करते हैं।