फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी पर भड़के सहवाग, बोले- गलत किया, लगना चाहिए था बैन

Sat, 13 Apr 2019 09:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीरू - फोटो : अमर उजाला
धोनी का नो बॉल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंपायर से मैदान में जाकर बहस करने के मामले में कई दिग्गज क्रिकेटर ने धोनी की आलोचना की है। इस कड़ी में अब विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का नाम भी जुड़ गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
वीरू - फोटो : social media
सहवाग ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के शो में कहा कि 'उनके हिसाब से धोनी काफी सस्ते में छूट गए। उन पर कम से कम एक या दो मैच का बैन लगना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि अगर धोनी ने ऐसा कुछ इंडियन टीम के लिए किया होता तो ज्यादा खुशी होती। वह ऐसे पड़ाव पर हैं जहां एक साल बाद वह रिटायर हो जाएंगे। हमने कभी उन्हें ऐसे गुस्सा करते नहीं देखा है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें मैदान में आना चाहिए था। वहां मौजूद दो बल्लेबाज पहले से ही अंपायरों से पूछ रहे थे कि नो बॉल है या नहीं है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
dhoni
वीरू ने आगे कहा, 'धोनी काफी सस्ते में छूट गए। उन पर एक-दो मैच का बैन लगना चाहिए था। ऐसे में तो कोई भी कप्तान कल को मैदान में चला जाएग और अंपायर से सवाल जवाब करने लगेगा। फिर अंपायर की अहमियत क्या रह जाएगी। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें सस्ते में छोड़ दिया गया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। कम से कम एक एग्जाम्पल सेट करना चाहिए था। मैच रैफरी को यह तय करना चाहिए था कि जब अंपायर अंदर है तो वह तय करेंगे कि वहां क्या होगा न कि कोई बाहर से आकर कुछ करे।'

 

4 of 5
Michael Vaughan
वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी ट्वीट कर सहवाग के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि धोनी को 1-2 मैच के लिए बैन करने से सभी खिलाड़ियों को संदेश जाता कि धोनी ने जो किया है वह सही नहीं था और उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धोनी-अंपायर - फोटो : social media
क्या है मामला?
गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ हुए मुकाबले में धोनी डग-आउट से निकलकर बीच मैदान में पहुंच गए थे। वहां वो दोनों अंपायर से उलझ पड़े थे। इस मामले में धोनी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें