वीरेंद्र सहवाग
आईपीएल के प्रचार कार्यक्रम में बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा, 'युवराज भले ही टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हो, लेकिन वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उनकी प्रतिभा सभी जानते हैं। भले ही मौजूदा भारतीय टीम में कोई खिलाड़ी फॉर्म में न हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि युवराज सिंह जैसा दूसरा खिलाड़ी मिल सकता है। अगर वह अच्छे फॉर्म में हो तो मैच विनर साबित हो सकते हैं।'