फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग कभी नहीं भूल सकते वो 7 रन, इतिहास न रच पाने का हमेशा रहेगा मलाल

Tue, 04 Dec 2018 06:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोट बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक दर्ज हैं। हालांकि 4 दिसंबर 2009 को श्रीलंका के खिलाफ सहवाग मात्र 7 रन से अपना तीसरा तिहरा शतक जड़ने से चूक गए थे। अगर ऐसा होता तो टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक तिहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाते।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ सहवाग ने 40 चौकों और सात छक्कों की मदद से 293 रन की पारी खेली थी। सहवाग को श्रीलंका के जादूगर ऑफ स्पिनर मुरलीधरन ने दिन के अपने चौथे ओवर में आउट कर क्रीज से चलता किया था।
विज्ञापन

3 of 5
virender sehwag
इससे पहले 'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की यादगार पारी खेली थी। इसके अलावा सहवाग छक्का मार कर तिहरा शतक बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं। सहवाग के बाद ऐसा सिर्फ कुमार संगाकारा ही कर सके थे। अपनी इस आतिशी पारी में सहवाग ने पाकिस्तान की टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे।

4 of 5
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
140 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में चुनिंदा लोगों ने तिहरा शतक लगाया है। मगर वीरेंद्र सहवाग उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने यह कमाल 2 बार किया है। पाकिस्तान के बाद सहवाग ने 2008 में चैन्नई में अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
बता दें कि ब्रायन लारा (375 और 400), डॉन ब्रैडमैन (334 और 304) और क्रिस गेल (333 और 317) ही ऐसा कारनामा कर सके हैं। हालांकि वो 2009 में तीसरा तिहरा शतक लगाने से चूक गए और 293 पर आउट हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें