फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: क्रिस गेल की बल्लेबाजी का क्रेडिट खा गए वीरेंद्र सहवाग, दिया अजीबो-गरीब बयान

Fri, 20 Apr 2018 04:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gayle and sehwag
आईपीएस सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। गेल ने 63 गेदों पर नाबाद 104 रन जड़े। इससे पहले भी गेल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के विरुद्ध तेज अर्धशतक लगाया था। आईपीएल नीलामी में क्रिस गेल को पंजाब की टीम ने बेस प्राइस (2 करोड़) में ही खरीदा था।
विज्ञापन

2 of 5
virendra sehwag
गेल के शानदार प्रदर्शन के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने एक मजेदार ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सहवाग ने लिखा, 'क्रिस गेल को लेकर मैंने आईपीएल को बचा लिया...'। बता दें यह सहवाग के इस ट्वीट को किंग्स इलेवन पंजाब के ऑफिशियल ट्विटर अंकाउंट से भी रीट्वीट किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस गेल - फोटो : ipl
वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उस पर जमकर कमेंट किए। फैंस ने लिखा, 'जैसे हीरे की परख सिर्फ जौहरी को होती है वैसे ही क्रिस गेल की परख सिर्फ वीरु पाजी कर सकते हैं।' सहवाग के इस ट्वीट पर गेल ने भी अपनी सहमति दर्ज की।

4 of 5
IPL 2018 - फोटो : File
गौर हो कि आईपीएल नीलामी में कोई भी फ्रैंचाइजी क्रिस गेल पर दांव नहीं खेलना चाहती थी। लेकिन तीसरी बार उनका नाम सामने आने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chris gayle
इतना ही नहीं क्रिस गेल को खरीदने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि अगल गेल किंग्स इलेवन पंजाब को दो से तीन मैच जितवा देते हैं तो उन्हें खरीदने का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। अब चार में से दो मैच में तो गेल ने अपनी धाकड़ बल्लेबाज का परिचय दे दिया है और अभी टूर्नामेंट में पंजाब को काफी मैच खेलने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें