फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की तारीफ में सहवाग ने पढ़े कसीदे, बोले- वो प्रतिभा के पारखी थे

Tue, 21 Jan 2020 08:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि अगर केएल राहुल टी-20 में पांचवें नंबर पर कई दफा विफल हो जाता है तो भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें इस स्थान पर बरकरार नहीं रखेगा जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी के युग में होता था जब हर किसी को पर्याप्त मौके दिए जाते थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
केबीसी में वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर
सहवाग ने 'क्रिकबज' से कहा, अगर केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए चार बार विफल रहता है तो मौजूदा भारतीय टीम प्रबंधन उनका स्थान बदलने की कोशिश करेगा। हालांकि धोनी के साथ ऐसा नहीं होता था, जो जानते थे कि खिलाड़ियों का ऐसे हालात में समर्थन करना कितना अहम होता है क्योंकि वह खुद इस मुश्किल दौर से गुजरे थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
वीरेंदर सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
सहवाग ने कहा कि जब धोनी कप्तान थे तो टीम चयन में थोड़ी स्पष्टता रहती थी। उन्होंने कहा, जब एमएस धोनी कप्तान थे तो बल्लेबाजी क्रम में हर खिलाड़ी के स्थान के संबंध में काफी स्पष्टता रहती थी। वह प्रतिभा का पारखी था और उसने उन खिलाड़ियों को पहचाना जो भारतीय क्रिकेट को आगे लेकर गए।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
बता दें कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे में पांच टी-20, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में यह देखना दिसचस्प होगा कि केएल राहुल किस क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें