फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले से दुखी सहवाग, शहीदों के बच्चों का भविष्य निखारने का लिया जिम्मा

Sun, 17 Feb 2019 08:18 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sehwag
पूर्व क्रिकेटर विरेन्द्र सहवाग ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए इस भीषण आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये थे तथा कई बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने शनिवार को ट्वीट किया, 'हम शहीदों के लिए कुछ भी करें तो वह काफी नहीं होगा, लेकिन पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के बच्चों की पढ़ाई का झज्जर स्थित सहवाग स्कूल में मैं पूरा खर्च उठाने का प्रस्ताव देता हूं। सौभाग्य होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
vijender singh
स्टार मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने भी अपने एक महीने का वेतन शहीदों के परिवारों के लिए दान किया। विजेन्दर हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं।

4 of 5
विजेंद्र सिंह - फोटो : SELF
ओलंपिक पदक विजेता ने कहा, 'मैं एक महीने का वेतन पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुये जवानों के लिए दान कर रहा हूं और चाहता हूं कि हर कोई उनके परिवारों की मदद के लिए आगे आए। यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके साथ खड़े रहे और उनके बलिदान पर गर्व महसूस करें। जय हिन्द।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विरेंद्र सहवाग। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने पहले भी ट्वीट कर कहा था, 'जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हुए इस कायराना हमले ने बहुत दर्द पहुंचाया है। इसमें हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं। दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। उम्मीद करता हूं घायल जवान जल्दी ठीक होंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें