फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग का कोहली पर जोरदार पंच, बोले- आईपीएल में सबसे महंगा बनेगा यह खिलाड़ी

Tue, 16 Jan 2018 08:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 की नीलामी का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। IPL-11 के दौरान 1122 खिलाड़ी हथौड़े के नीचे होंगे और फ्रैंचाइजी अपनी जरुरत के मुताबिक इनमें से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कुछ फ्रैंचाइजी आईपीएल के नियम के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली को 17 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया है और वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। 
विज्ञापन

3 of 6
बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस बार की नीलामी में कोहली से ज्यादा रकम पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बिक सकते हैं। सहवाग का मानना है कि दो-तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर बोली 20 करोड़ रुपए तक जा सकती हैं। 

4 of 6
बेन स्टोक्स
बता दें कि पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के पास स्टोक्स को खरीदने के लिए रकम कम पड़ गई थी जबकि उनका इंग्लिश ऑलराउंडर को जोड़ने का मन बहुत था। इस बार की नीलामी में सभी टीमों के पास बजट अच्छा है और ऐसा हो भी सकता है कि स्टोक्स को विराट कोहली से ज्यादा कीमत मिले। 
विज्ञापन

5 of 6
-
सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब के बारे में कहा कि इस बार हमारा बजट ज्यादा है इसलिए हम कुछ बड़े नामों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। पंजाब के पास इस बार नीलामी में 58 करोड़ रुपए हैं। पिछले सीजन में हमारे पास 38-40 करोड़ रुपए थे, लेकिन इस बार टीम बनाने के लिए हमारे पास पिछली बार से 20 करोड़ रुपए ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिस गेल
पंजाब ने अपनी टीम में सिर्फ एक खिलाड़ी अक्षर पटेल को रिटेन किया है। सहवाग ने साथ ही कहा कि वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिेस गेल पर उनकी फ्रैंचाइजी का ध्यान शायद ही जाए। उन्होंने कहा कि गेल की अब उम्र हो चुकी है। अब वो पहले वाले गेल नहीं रहे। पिछले सीजन में उन्होंने अपनी टीम के लिए वैसा प्रदर्शन नहीं किया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें